President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जांबाजों को 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में वीरों को 27 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। 7 कीर्ति चक्र और 7 शौर्य चक्र मरणोपरांत दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 37 बहादुर सैनिकों को शुक्रवार को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) का आयोजन किया गया। मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, कांस्टेबल बबलू राभा, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, सिपाही पवन कुमार, कांस्टेबल शंभू राय, हवलदार अब्दुल माजिद और कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिए गए। वहीं, मेजर विकास भांग्भू, कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी, राइफलमैन कुलभूषण मंता, मेजर मुस्तफा बोहरा, राइफलमैन आलोक राव, कैप्टन एमवी प्रंजल और हवलदार विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिए गए।
यह भी पढ़ें:आतंकी फैजान कौन? कुख्यात भटकल को मानता है हीरो, दहशत फैलाना चाहता था ‘साइको’
सैनिकों के परिजनों ने मरणोपरांत सम्मान प्राप्त किया। सम्मान प्रदान करने के दौरान वीरों की शौर्य गाथा भी सुनाई गई। मेजर दीपेंद्र विक्रम बस्नेत, मेजर दिग्विजय सिंह रावत और नायब सूबेदार पवन कुमार यादव को राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र प्रदान किया।
सब इंस्पेक्टर अमित रैना, कांस्टेबल गामित मुकेश कुमार, सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर फिरोज अहमद डार, कांस्टेबल वरुण सिंह, मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट, पुलिस अधीक्षक मोहन लाल, नायक भीम सिंह, मेजर रविंदर सिंह रावत, मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएफ, मेजर सचिन नेगी, लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा, विंग कमांडर शैलेश सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ, हवलदार संजय कुमार, नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह, कैप्टन अक्षत उपाध्याय, मेजर पुरुषोत्तम कुमार और मेजर अमनदीप जाखड़ को शौर्य चक्र से नवाजा गया।
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
43 mins ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
52 mins ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
2 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
7 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines