Prayagraj Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे का प्रयास है कि महाकुंभ के लिए 3000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। इसी कड़ी में रेलवे ने 20 मेला स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। समय सारिणी जारी कर दी गई है। मैसूर से दानापुर, साबरमती से बनारस आदि शहरों के लिए लिस्ट जारी की गई है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग शहरों से चलेंगी। रेलवे के सूत्रों के अनुसार दूसरी ट्रेनों की समय सारिणी जारी करने पर भी विचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें:राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार गेहूं-चावल के साथ देगी ये 2 पोषक अनाज
वहीं, खुल्दाबाद स्थित एसीपी कोतवाली के दफ्तर में मंगलवार को एक बैठक हुई थी। जिसमें सिविल डिफेंस से जुड़े प्रतिनिधि, पार्टियों के नेता और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में फैसला लिया गया कि स्नान सरोवरों के पास 10-10 और 5-5 की संख्या में मेला मित्रों की तैनाती की जाएगी। जिन लोगों की ड्यूटी लगेगी, वे अपनी यूनिफॉर्म डालकर आएंगे। महाकुंभ में विशेष निगरानी के लिए समिति का भी गठन किया जाएगा। इसके अलावा कई और योजनाओं पर काम होगा। मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों ने आम लोगों से भी सुझाव मांगे हैं।
यह भी पढ़ें:वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अहम खबर, तीन दिन के लिए बाजार, दुकानें, रेस्टोरेंट सब बंद
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने महाकुंभ को लेकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भी न्योता दिया है। न्योता देने वे हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचे। इस दौरान एक भव्य रोड शो का आयोजन भी किया गया। नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही है। महाकुंभ 2025 ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त बनाएगा। हरियाणा की सहभागिता से ये आयोजन और भी गौरवशाली होगा।
ये विशेष ट्रेनें चलेंगी
- 05611/05612 कामाख्या-टूंडला-कामाख्या कुंभ स्पेशल
- 06207/06208 मैसूर-दानापुर-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 06207/06208 मैसूर-दानापुर-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 04153/04154 कानपुर सेंट्रल-भागलपुर कुंभ मेला स्पेशल (साप्ताहिक)
- 08057/08058 टाटानगर-टूंडला-टाटानगर कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 05811/05812 नाहरलगुन-टूंडला-नाहरलगुन कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 03219/03220 पटना-प्रयागराज-पटना कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 08067/08068 रांची-टूंडला-रांची कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09031/09032 उधना-गाजीपुर सिटी-उधना कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 03689/03690 गया-प्रयागराज-गया कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09019/09020 वलसाड-दानापुर-वलसाड कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09029/09030 विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09413/09414 साबरमती-बनारस-साबरमती कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09017/09018 वापी-गया-वापी कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09421/09422 साबरमती-बनारस-साबरमती (गांधीनगर के रास्ते) कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09555/09556 भावनगर टर्मिनल-बनारस-भावनगर टर्मिनल कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09537/09538 राजकोट-बनारस-राजकोट कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09403/09404 अहमदाबाद-जंघई-अहमदाबाद कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09591/09592 वेरावल-बनारस-वेरावल कुंभ स्पेशल ट्रेन
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
7 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
10 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
10 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
13 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
15 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
15 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
18 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
18 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines