देश में ऐसे अनगिनत लोग हैं जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। उनके पास भविष्य के लिए धन जमा करने का कोई निश्चित साधन नहीं है। ऐसे लोगों का वेतन भी निश्चित नहीं है, इसलिए पेंशन की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे गरीब मजदूरों को भारत सरकार के पीएम श्रम योगी मानधन योजना के जरिए पेंशन की सुविधा मिलती है। इसके लिए ये जानना भी बेहद जरूरी है कि इसमें कितना पैसा जमा करना होता है? ये योजना गरीब मजदूरों के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है?
साल 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत मजदूरों को 60 साल की आयु के बाद सरकार द्वारा हर महीने 3000 रुपए पेंशन दी जाती है। अब तक देश के 30 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने इस योजना के माध्यम से लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है। ये योजना गरीब मजदूरों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का एक माध्यम है।
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त के लिए पूरी करनी होगी शर्त, जानें e-KYC क्यों जरूरी
किन श्रमिकों को मिलेगा पेंशन का फायदा
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मिलता है। इनमें कपड़े धोने वाले, रिक्शा चालक, किसान, निर्माण मजदूर, ईंट भट्टा मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, दूसरों के घरों में काम करने वाले, भूमिहीन मजदूर, मोची, सिर पर बोझा ढोने वाले, मिड-डे मील वर्कर और असंगठित क्षेत्र के सभी कामगार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं तो यह योजना आपके भविष्य को सुरक्षित करने का सुनहरा मौका बन सकता है।
कितना पैसा जमा करना होगा?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन पाने के लिए अब श्रमिकों को 18 से 40 साल की उम्र के बीच आवेदन करना जरूरी है। यानी कम से कम 20 साल तक योजना में योगदान देना होगा। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना में निवेश करना शुरू करता है तो उसे 3000 रुपए पेंशन के लिए हर महीने 55 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में योजना में निवेश करना शुरू करता है तो उसे हर महीने 200 रुपए जमा करने होंगे। आपको बता दें कि मजदूर द्वारा जमा की गई राशि के बराबर की राशि सरकार द्वारा भी योजना में जमा की जाती है।
ये भी पढ़ें- Ganga Yamuna Expressway के बनने से लोगों को मिलेंगे कई फायदे, यूपी में बढ़ेगा कनेक्टिविटी नेटवर्क
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
5 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
38 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines