PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त के लिए पूरी करनी होगी शर्त, जानें e-KYC क्यों जरूरी

किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी होने के बाद अब 20वीं किस्त जारी होने वाली है। इसके लिए e-KYC करना अनिवार्य है। अगर कोई ई-केवाईसी नहीं करता है तो उसे इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana

विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा शुरू की कई योजनाएं किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता मिल सके। देश की आधी से ज्यादा आबादी आज भी खेती के माध्यम से अपना जीवन यापन करती है। ऐसे में सरकार देश के किसानों के हितों का भी खास ध्यान रखती है और किसानों के लिए भी अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है। इस योजना के तहत किसानों को रजिस्ट्रेशन करने के बाद ई-केवाईसी बहुत जरूरी है। बता दें कि केवाईसी अधिकारीक वेवसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। आइए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन केवाईसी कर कर सकते हैं?

कब जारी होगी 20वीं किस्त?

20वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जून 2025 में भुगतान किए जाने की संभावना है। इस दूसरी किस्त के बाद अक्टूबर 2025 में साल की तीसरी किस्त मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत कृषि भूमि के मालिक किसान लाभ के योग्य होंगे। इसके अलावा, सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी पूरा करना अनिवार्य है। जिन लोगों ने ई-केवाईसी पंजीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें 20वीं किस्त का फायदा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

कैसे करें ई-केवाईसी

ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, किसानों को सबसे अधिकारीक वेवसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वहां दिए गए ई-केवाईसी पर क्लिक करना है। अब एक नया पेज खुलेगा यहां आपको अपना आधार नंबर भरना है। इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को दर्ज करना होगा। ई-केवाईसी सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर सत्यापन के माध्यम से उपलब्ध हैं। यह सेवा पीएम किसान मोबाइल एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध होगा। साथ ही किसान इस से जुड़ी जानकारियां पीएम किसान AI चैटबॉट से ले सकते हैं या फिर kisanemitra.gov.in  पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ