हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद PM Modi ने शेयर किया विदुर नीति का श्लोक, समझें अर्थ

PM Modi: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर संस्कृत का एक श्लोक शेयर किया है. उन्होंने यह श्लोक अमेरिकी टैरिफ के घटकर अब 18 प्रतिशत होने के बाद शेयर किया है.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर संस्कृत का एक श्लोक शेयर किया है. यह श्लोक उन्होंने अमेरिकी टैरिफ के घटकर अब 18 प्रतिशत होने पर शेयर किया है. पीएम मोदी ने अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार की रात पोस्ट कर इसकी घोषणा की. इसमें भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ घटाकर 25 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया गया है. पीएम मोदी ने इस बात को साझा करने के बाद श्लोक शेयर किया.

पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥

श्लोक का अर्थ

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत का यह श्लोक अर्थ के साथ शेयर किया है. इस श्लोक का अर्थ इस प्रकार है – “शुभ कार्य से धन अर्जित होता है और यह साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाता है. कुशलता और दक्षता से स्थिरता आती है और संयम से सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है.” पीएम मोदी ने यह श्लोक अपने सोशल मीडिया के X अकाउंस से पोस्ट किया है. यह पोस्ट अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के कुछ घंटों बाद आया है.

विदुर नीति से लिया गया है यह श्लोक

पीएम मोदी ने जो श्लोक साझा किया है वह विदुर नीति से लिया गया है. इस श्लोक में धृतराष्ट्र की सफलता और समृद्धि के रहस्य बताए गए हैं. इस खास श्लोक में सफलता के चार स्तंभों मङ्गल, प्रागल्भ्य, दाक्ष्य और संयम का वर्णन किया गया है. इसमें मङ्गल का अर्थ अच्छे कार्यों और शुभता से है. प्रागल्भ्य का अर्थ साहस और निर्भीकता है. दाक्ष्य का अर्थ कौशल और दक्षता है. संयम का अर्थ अनुशासन और धैर्य है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola