PM Modi Reaction on Rahul Gandhi Nomination: कांग्रेस ने रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को चुनावी रण में उतारा है, जबकि उनकी परंपरागत सीट अमेठी थी, लेकिन अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। कांग्रेस द्वारा किए गए इस बदलाव की आज देशभर में चर्चा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधन करने के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि वे अमेठी से भाग गए हैं। अमेठी से करारी शिकस्त मिली थी, इसलिए डरकर भाग गए और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी डरे नहीं, भागे नहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने संसद में ही कह दिया था कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं करेंगे और वह भाग जाएंगी और वह राजस्थान भाग गईं। मैं अब कहता हूं कि शहजादे केरल के वायनाड में हारने वाले हैं।
मैंने कहा था कि वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे और वही हुआ, वह अमेठी से इतना डर गए हैं कि रायबरेली की ओर भाग गए। उन्होंने कहा कि मैं हर किसी से कहता हूं कि डरो मत। मैं उनसे भी कहता हूं कि डरो मत, भागो नहीं। राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों से गद्दारी की है, इसलिए वह रायबरेली भाग गए हैं। उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने पर यही कहा जा सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
10 mins agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
7 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
7 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines