हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज राजस्थान-गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सेमीकंडक्टर प्लांट की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी पहले राजस्थान पहुंचेंगे। सुबह करीब 11:30 बजे पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां पीएम 16,680 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

होली से पहले राजस्थान और गुजरात के नागरिकों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी आज दोनों प्रदेशों के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। गुजरात में एक अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी पहले राजस्थान पहुंचेंगे। सुबह करीब 11:30 बजे पीएम मोदी राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां पीएम 16,680 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी 14 साल की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) की रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘देख कौन रहा है ये सब…’, NCERT बुक विवाद से नाराज हैं PM मोदी, जिम्मेदारी तय करने को कहा

राजस्थान में प्रशासन ने कीं सख्त तैयारियां

अजमेर में प्रशासन ने पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां कर लीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। सघन जांच के बाद ही लोगों को एंट्री दी जा रही है। दो-दो जगह लोगों की तलाशी ली जा रही है। नई दिल्ली में पिछले हफ्ते एआई समिट में हुए हंगामें के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

विरोध की है तैयारी?

अजमेर में आज हो रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर कई संगठनों ने पहले ही विरोध का ऐलान किया था। करणी सेना ने यूजीसी के नियमों में बदलाव किए जाने, यूथ कांग्रेस ने जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर और किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर विरोध का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के बैनर पोस्टर भी जब्त किए जा रहे हैं। लोगों ने शर्ट के नीचे काली टीशर्ट तो नहीं पहनी है या उनके पास काला रुमाल तो नहीं है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘नरेंद्र, दोस्त से बढ़कर मेरे भाई…’, जब बेंजामिन नेतन्याहू ने की PM मोदी की दिल खोलकर तारीफ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola