'देख कौन रहा है ये सब...', NCERT बुक विवाद से नाराज हैं PM मोदी, जिम्मेदारी तय करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाने वाले NCERT की कक्षा 8 की किताब के विवादित चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लिया था. जिस पर NCERT को कड़ी फटकार लगाते हुए अवमानना और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

PM Modi NCERT
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीईआरटी की किताब से जुड़े विवाद पर नाराजगी जाहिर की है. मंगलवार को पीएम ने कैबिनेट मीटिंग में इस बारे में पूछा कि ‘ये सब देख कौन रहा है?’ साथ ही बैठक में पीएम मोदी ने कक्षा आठ के बच्चों को न्यायिक भ्रष्टाचार पर हम क्या पढा रहे हैं?

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाने वाले एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताब के विवादित चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लिया था. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी को कड़ी फटकार लगाते हुए अवमानना और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने जताया खेद

इस मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि, ‘जो हुआ है उससे मैं अत्यंत व्यथित हूं और खेद व्यक्त करता हूं. जैसे ही यह मामला मेरी जानकारी में आया, मैंने तुरंत एनसीईआरटी को संबंधित पुस्तकों को वापस लेने के निर्देश दिए, ताकि वे आगे प्रसारित न हों. उन्हें वापस मंगाने के लिए आवश्यक कदम उठा लिए गए हैं.’

विज्ञापन

NCERT ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

NCERT ने 8वीं क्लास की उस किताब की बिक्री पर रोक लगा दी, जिसमें ये चैप्टर दिया गया था. काउंसिल ने आधी रात बयान जारी कर अपनी गलती मानी और माफी मांगी. NCERT ने किताब में ज्यूडिशियन करप्शन चैप्टर जोड़ने पर खेद जताया और कहा कि अनजाने में गलती हो गई है. आगे से ऐसा नहीं होगा और किताब भी बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं दी जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ