पीएम मोदी ने बढ़ती गर्मी को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, दिए यह निर्देश
Edited By Amit Kasana

पीएम नरेंद्र मोदी
Edited By Amit Kasana

पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली: देश में बदलते मौसम और आने वाले समय में तेज गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने मौसम विभाग को रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को खासकर किसान और आम लोगों के लिए आसान तरीके और भाषा में जारी करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने रबी फसलों पर पड़ने वाले मौसम के प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने सिंचाई जल आपूर्ति व खेती को लेकर सरकार के अन्य प्रयासों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों ने उन्होंने मौसम को लेकर होने वाली अपातकालीन स्थिति में अपनी तैयारियों और सुविधाओं के बारे में बताया।
PM Modi chairs meeting to review preparedness for hot weather in upcoming summer
Read @ANI Story | https://t.co/QXnJ9u6xYa#PMModi #IMD #Hotweather #Summer pic.twitter.com/V01JkQnFwu
— ANI Digital (@ani_digital) March 6, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी को लेकर जागरूकता सामग्री तैयार की जानी चाहिए। अत्यधिक गर्मी की स्थिति से निपटने और बच्चों को मौसम के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए स्कूलों में मल्टीमीडिया व्याख्यान सत्र शामिल किया जाए। उन्होंने कहा इसके अलावा गर्म मौसम में क्या करें और क्या न करें इसका आसान प्रोटोकाल जारी करना चाहिए था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग से रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को आसान तरीके से जारी करने पर जोर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: