केरल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से प्रचार प्रसार कर रही हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने भी शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस और लेफ्ट को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ बयान ऐसे हैं जो पश्चिम एशियाई (गल्फ) देशों को नाराज कर सकते हैं और इससे वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि पश्चिम एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन मानें. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर ऐसे बयान दे रहा है जिससे भारत और खाड़ी देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है. उनका कहना था कि अगर ऐसा हुआ तो वहां रह रहे लाखों भारतीयों, खासकर केरल के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
बेवजह की बातें ना करे विपक्ष- पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में केरल की राजनीति का भी जिक्र किया और कांग्रेस के साथ-साथ एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन देश के नागरिकों की सुरक्षा सबसे ऊपर है. पीएम मोदी ने साफ किया कि उनके लिए खाड़ी देशों में रह रहे लाखों केरलवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मनसूबों को बेनकाब कर दिया है . उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों के बीच अविश्वास पैदा हो. पीएम मोदी ने कहा कि वो तो खाड़ी देशों से भारत की दोस्ती अच्छी है कि वहां की सरकारें सभी भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनकी रक्षा कर रही हैं. उन्होंने विपक्ष से अपील की है कि ऐसे वक्त में कृपया अनाप-शनाप बोलना बंद कर दें जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों को तकलीफ ना हो.
‘केरल की जनता से माफी मांगे कांग्रेस’
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो चुनाव जीतने के लिए और देश के प्रधानमंत्री को गाली देने के लिए 1 करोड़ प्रवासियों का जीवन संकट में डालने के लिए तैयार बैठी है. उन्होंने कहा कि ईरान में रह रहे तमिलनाडु, गोवा, केरलम, तेलंगाना, पुडुचेरी के मछुवारों की जिंदगी खतरे में है. पीएम ने कहा कि उनकी जिंदगी देश के लिए महत्वपूर्ण है और उन्हें भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार पूरे जी जान से जुटी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्वार्थी सियासत के लिए कांग्रेस को केरलम के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines