PAK मीडिया का दावा- सानिया मिर्जा और शोएब मलिक कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद तलाक की घोषणा करेंगे

sania shoaib divorce

Sania Shoaib Divorce: पाकिस्तान की एक मीडिया हाउस ने दावा किया है कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद तलाक की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि कई कानूनी मुद्दों को लेकर दोनों इस खबर को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कहा गया कि दोनों ने कई शो को लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। दोनों को इन कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करना है जिसके चलते दोनों कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा ने एक नोट शेयर किया था जिसके बाद से दोनों के अलग होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। सानिया मिर्जा ने लिखा था, “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? क्या अल्लाह को खोजते हैं।

सानिया मिर्जा ने अपने बेटे इज़हान के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और लिखा था कि वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं। शोएब और सानिया के एक करीबी सूत्र की माने तो दोनों ने अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक को सह-अभिभावक बनाने का फैसला किया है। सूत्र ने यह भी कहा कि उनके रिश्ते पहले भी कई बार तनावपूर्ण रहे हैं।

अभी पढ़ें –  PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बाबर-रिजवान करेंगे गेंदबाजी, शाहीन थामेंगे बल्ला! नेट प्रैक्टिस में खेले दमदार शॉट्स, देखें Video

तलाक की अफवाहों के बीच सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो में सानिया मिर्जा एक बगीचे में दिख रही हैं। इस बीच, इंस्टाग्राम पर शोएब के बायो में अभी भी लिखा है “एथलीट, एक सुपरवुमन का पति सानिया मिर्जा।”

सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। 2018 में दोनों माता-पिता बने थे। इसी साल अक्टूबर में अपने बेटे का जन्मदिन भी एक साथ मनाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ