T20 World Cup 2022: टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद विराट-सूर्या के पास बेहतरीन अवॉर्ड जीतने का सुनहरा मौका, जानें डिटेल्स

ICC Player of the tournament, Virat Kohli Suryakumar Yadav

ICC Player of the tournament, Virat Kohli Suryakumar Yadav

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया हैं और रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। इस मैच के बाद जहां एक तरफ विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी वहीं इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड का भी ऐलान किया जाएगा जिसके दावेदारों का ऐलान आईसीसी द्वारा कर दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के इन दो खिलाड़ियों को दी गई जगह

आईसीसी की ओर से जो लिस्ट सामने आई है, उसमें पहले नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को रखा गया है। कोहली ने इस साल छह मैचों में 296 रन बनाए हैं और चार अर्धशतक उसमें शामिल हैं। विराट कोहली ने इस साल 98.66 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं इसके अलावा सूर्य कुमार यादव भी लिस्ट में शामिल किए गए हैं। सूर्य कुमार यादव ने इस साल के विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने छह मैचों में 239 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड से इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

पाकिस्तान को ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाजी सनसनी शाहीन अफरीदी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। शाहीन अफरीदी ने पहले दो मैचों में कम विकेट लेने के बाद धीरे-धीरे टूर्नामेंट की शुरुआत की, लेकिन तब से दस विकेट लेकर वापस फॉर्म में आ गए हैं। अन्य फाइनलिस्ट इंग्लैंड में प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए तीन खिलाड़ी दौड़ में हैं। इसमें एलेक्स हेल्स, जोस बटलर और सेम कुरेन का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए ICC की शॉर्टलिस्ट:

1. विराट कोहली
2. सूर्यकुमार यादव
3. शाहीन अफरीदी
4. शादाब खान
5. सिकंदर रजा
6. वानिंदु हसरंगा
7. जोस बटलर
8. एलेक्स हेल्स
9. सैम कुरेन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ