हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहलगाम आतंकी हमले मामले में दो गिरफ्तार, आतंकियों के मददगार थे दोनों

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को पुलिस, सेना और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं और उन्हें पकड़ने या मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस, सेना और CRPF के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों को गिरफ्तार किया गया। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई मतलहामा चौक, थोकरपोरा, कैमोह में एक चेकपॉइंट निरीक्षण के दौरान की गईं। पकड़े गए लोगों की पहचान बिलाल अहमद भट (पुत्र अब्दुल सलाम भट) और मोहम्मद इस्माइल भट (पुत्र गुलाम मोहम्मद भट) के रूप में हुई है, जो दोनों थोकरपोरा, कैमोह के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की 25 राउंड गोलियां और पिस्तौल की दो मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस स्टेशन कैमोह में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

असम पुलिस की कार्रवाई

पहलगाम आतंकवादी हमले को सही ठहराने वालों पर असम सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम ऑफिस की तरह से बताया कि 10 व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने और आतंकवाद को उचित ठहराने या समर्थन देने वाले सख्स की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola