'ट्रंप हमारा बाप बना बैठा है', ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान

सोमवार को संसद भवन में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लंबी बहस शुरू होगी, जिसकी विपक्ष लंबे समय से मांग कर रहा था। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या ट्रंप हमारा बाप बन गया है और हम उनके गुलाम हैं?”

Imran Masood

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

सोमवार को संसद भवन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने वाली है। विपक्ष की यह एक बड़ी मांग थी कि संसद में इस मामले पर चर्चा हो और प्रधानमंत्री इस दौरान मौजूद रहें। 28 जुलाई को इस मुद्दे पर 16 घंटे तक चर्चा की शुरुआत होगी। इसी बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि “क्या ट्रंप हमारा बाप बन गया है और हम उनके गुलाम हो गए हैं कि वो बटन दबाएगा और हम काम करेंगे?”

क्या बोले सांसद इमरान मसूद?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि हम लंबे समय से इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि पहलगाम के हत्यारे अभी भी जिंदा हैं और उन्हें सजा नहीं मिली है। हमें अभी तक ऑपरेशन के नतीजे नहीं पता हैं। हमारी विदेश नीति विफल रही है, पाकिस्तान को आतंकवाद की सूची से हटा दिया गया है और अब वह वैश्विक स्तर पर आतंकवाद-रोधी अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को संसद को हमारी उपलब्धियों से अवगत कराना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले की कमान संभालनी चाहिए थी, क्योंकि जब हर चीज का श्रेय उन्हें दिया जाता है, तो हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है। ट्रंप ने एक बार फिर कह दिया कि युद्ध उन्होंने रुकवाया था, लेकिन सरकार कुछ बोल ही नहीं रही है। हम क्या समझें?

यहां देखें वीडियो

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह हमारी संप्रभुता के लिए खतरा है। क्या ट्रंप हमारा बाप बन गया है और हम उनके गुलाम हो गए हैं? कि ट्रंप बटन दबाएगा और हम काम करेंगे? रक्षा मंत्री को चर्चा की शुरुआत करनी चाहिए, हम भी तथ्यात्मक बात करेंगे। हमारी विदेश नीति का क्या हुआ? पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी दस्ते का उपप्रमुख बना दिया गया, तो हमारी विदेश नीति कहां है? कोई देश हमारे साथ क्यों नहीं खड़ा है?

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि आपको आपातकाल पर विशेष सत्र बुलाना है, जो 50 साल पुरानी घटना है, लेकिन जब हमारी बहनों का सिंदूर उजड़ गया तो कोई विशेष सत्र नहीं बुलाया गया। पूरी दुनिया में आपने दल भेज दिए,  इससे क्या हासिल हुआ? सिर्फ हमारा मजाक बना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ