Odisha Train Tragedy: मीडिया के सामने मौत के आंकड़ों पर ममता बनर्जी-अश्विनी वैष्णव के बीच मतभेद; देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौके पर ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ममता बनर्जी की ओर से बताए गए मौत के आंकड़ों पर दोनों में मतभेद सामने आया। रेल मंत्री ने ममता के बयान पर तत्काल आपत्ति जताई और उन्हें टोका। पीसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बालासोर रेल हादसे में मरने वालों में काफी संख्या पश्चिम बंगाल के लोगों की है। हादसे की सूचना पर शनिवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बालासोर का दौरा किया। हादसा स्थल पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीसी में ममता ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये इस सदी का सबसे बड़ा हादसा है।
#WATCH | Earlier today, WB CM Mamata Banerjee and Railways Minister Ashwini Vaishnaw disagreed on death toll. Mamata Banerjee said “had info of 500” while Vaishnaw said “238 as per state govt data”
According to Indian Railways, the death toll in #OdishaTrainTragedy is 288 while… pic.twitter.com/BW6NTXnkwA
— ANI (@ANI) June 3, 2023
केंद्र सरकार को इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हादसे में करीब 500 लोगों की मौत हुई है। ममता द्वारा ये बात कहते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें टोका। आपत्ति जताई कि ये आंकड़ा सही नहीं है। इस पर ममता ने कहा कि आप को आधिकारिक आंकड़ा बता रहे हैं। ममता ने कहा कि मैं खुद रेल मंत्री रही हूं। लिहाजा दोनों में टकराव हो गया।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस बातचीत का वीडियो जारी किया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। हालांकि पीसी के दौरान ममता ने कहा कि इस समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। ममता ने कहा कि मैं सरकार और रेल मंत्री के साथ खड़ी हूं। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: