Odisha sexual assault case details in hindi: कर्नाटक में महिला डॉक्टर से अस्पताल में रेप और मर्डर के बाद अब ओडिशा के अस्पताल का ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, यहां सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर इलाज करवाने आने वाली महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। पहले तो पीड़ितों ने बदनामी के कारण इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। फिर जब डॉक्टर आए दिन ऐसा करने लगा तो तंग आकर दो डॉक्टरों ने मंगलवार को इस बारे में पुलिस व परिजनों को शिकायत की।
डॉक्टर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात है
गुस्साए लोगों ने अस्पताल में घुसकर पहले आरोपी डॉक्टर की जमकर पिटाई लगाई। घायल डॉक्टर को उसी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाओं के बयान लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला राज्य के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का है। यहां आरोपी डॉक्टर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात था। दोनों महिलाएं वहां ईसीजी करवाने पहुंची थीं।
ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर बदला रहेगा दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल, यहां जानें पूरा रूटीन
पुलिस जांच में जुटी
महिलाओं की जांच के दौरान डॉक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें इलाज नहीं करने और अस्पताल से बाहर निकालने को लेकर धमकाया। इस पूरे मामले में ओडिशा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अनिल मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एफआईआर में डॉक्टर पर दो मरीजों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मरीजों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों मरीज और आरोपी अस्पताल में एडमिट हैं और रिकवर होने के बाद उनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। वहीं, राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
ये भी पढ़ें: क्या नकली है स्टार वाला 500 का नोट? सरकार ने बताया सच; ऐसे करें फर्जी करेंसी की पहचान
संबंधित खबरें
'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
1 hr ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
1 hr ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
1 hr ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
3 hrs agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 hrs ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
4 hrs ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
7 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च जारी, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines