NueGo Bus: अगर आप 15 अगस्त को दिल्ली से आगरा, जयपुर या देहरादून का सफर करने वाले हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इलेक्ट्रिक बस ट्रेवल कंपनी NueGo Bus 15 अगस्त पर लोगों के लिए खास स्कीम लेकर आई है।
स्कीम में ये डेस्टिनेशन शामिल हैं
जानकारी के अनुसार देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी महज 1 रुपये में लोगों को उनकी मनपसंद यात्रा करवाने वाली है। इस स्कीम में आप इंदौर-भोपाल, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, बेंगलुरु-तिरुपति, चेन्नई-तिरुपति, चेन्नई-पुडुचेरी और हैदराबाद-विजयवाड़ा के बीच सफर कर सकते हैं।
ऐसे बुक करें अपनी सीट
ग्रीनसेल मोबिलिटी की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक एसी बस कोच सर्विस NueGo की बस 25 सेफ्टी जांच से गुजरती हैं। इनमें यात्रा बिलकुल सुरक्षित है। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक या सीटें खत्म होने तक विंडो खुली रहेंगी। लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने गंतव्य तक जाने की सीट बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें – चेहरे पर किया पेशाब, विधायक ने चटवाए अपने जूते, पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित पहुंचा कोर्ट
मोबाइल एप पर भी जाकर बुक कर सकते हैं
आप NueGo के मोबाइल एप्लिकेशन पर जाकर भी सीटें बुक कर सकते हैं। इस बारे में ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी, देवेंद्र चावला ने कहा, “भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हुए हम इस अभियान को शुरू करते हुए बेहद रोमांचित हैं। सिर्फ 1 रुपये की कीमत वाले टिकटों के साथ, हमारा लक्ष्य देश के नागरिकों को NueGo की लग्ज़री बसों में यात्रा का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करना है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 hr agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
3 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
5 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
5 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
5 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
6 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
8 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
9 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
9 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines