नोएडा एयरपोर्ट को यमुना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी यह सड़क, जानें कब शुरू होगी आवाजाही?

NCR Greenfield Expressway : दिल्ली, यूपी और हरियाणा को एक साथ जोड़ने के लिए एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। इसके जरिए लोग आसानी से नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। साथ ही इस एक्सप्रेसवे को यमुना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा।

Greenfield Expressway

Greenfield Expressway

Noida Airport to Yamuna, Delhi-Mumbai Expressway Connectivity : दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बन रहा है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने का मकसद नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से हरियाणा के बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट तक 31 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या आ रही थी समस्या?

विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण ने नोएडा एयरपोर्ट की सड़क कनेक्टिविटी में आ रही समस्या को दूर कर दिया। दयानतपुर गांव में तालाब की वजह से सड़क की जगह एलिवेटेड बनाना जाएगा। साथ ही किसानों के साथ जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद चल रहा है। प्राधिकरण ने यह भी समस्या सुलझा ली है। अब जल्द ही अधिकारियों की ओर से जमीन पर कब्जा करने निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

दो सितंबर तक एक्सप्रेसवे को बनाने का लक्ष्य

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में 2114 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो सितंबर तक एक्सप्रेसवे को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हरियाणा में 22 किलोमीटर और यूपी के नोएडा में 9 किलोमीटर एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा।

विज्ञापन

अगले महीने खुल जाएगी इंटरचेंज सड़क

विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार, इंटरचेंज रोड की चार लेन 15 जून तक तैयार हो जाएगी, जबकि शेष चार लेन का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। यह इंटरचेंज रोड निर्माणाधीन 31 किमी एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। एक्सप्रेसवे चालू होने से यूपी, दिल्ली और हरियाणा के लोग सीधे नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा में भी किसानों का विरोध

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस के एंट्री पॉइंट और मोहना पर कट की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ