Yamuna Express Way Toll Tax Rate

Yamuna Expressway पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, देना पड़ेगा ज्यादा टोल टैक्स

Yamuna Expressway Toll Tax Rate: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए टोल की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। मंजूरी मिलते ही नई दरें लागू हो जाएंगी।

Yamuna Expressway Toll Tax Rate Hiked: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी है। टैक्स की दरें करीब 5 फीसदी बढ़ाई जाएंगी। आज यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की बैठक होने वाली है।

विज्ञापन

इस बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिसमें एक प्रस्ताव टोल टैक्स की दरें 5 फीसदी बढ़ाने की भी है। अगर प्रस्ताव पास हो गया तो एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा। बता दें कि पिछले 2 महीने से बोर्ड की बैठक स्थगित हो रही थी।

विज्ञापन

मीटिंग में यह प्रस्ताव भी रखे जाएंगे

बता दें कि बोर्ड की बैठक में बिल्डर-बायर्स विवाद पर चर्चा होगी। विवाद सुलझाने के लिए अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने का प्रस्ताव पेश होगा। अगर सिफारिशें लागू हुईं तो करीब 9 हजार लोगों के लिए उनके सपनों का आशियाना खरीदने का रास्ता निकल जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा से आगरा तक करीब 165 किलोमीटर लंबा है। इस पर रोजाना 30 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन एक्सप्रेसवे का रख-रखाव करने में होने वाले खर्च के बढ़ने की वजह से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन

अभी वसूला जा रहा इतना टोल टैक्स

बता दें कि एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों से रोजाना लाखों रुपये के टैक्स की वसूली होती है। लाइट व्हीकल जैसे कार, वैन, जीप आदि से 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स लिया जाता है। कमर्शियल व्हीकल्स से 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लिया जा रहा है।

ट्रक और बसों से 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स लिया जाता है। इससे ज्यादा हैवी व्हीकल्स 12.90 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स भरते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ