Nitin Gadkari Exclusive Interview Anurradha Prasad: केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बीजेपी ने नागपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। गडकरी को देश के शानदार हाइवेज और इलेक्ट्रिल व्हीकल की योजना को पटरी पर उतारने के साथ ही कई कामों का श्रेय दिया जाता है। हालांकि कई बार उन्हें आरोपों का भी सामना करना पड़ा है।
अब खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अब इस बात का खुलासा किया है कि यूपीए सरकार के दौरान झूठे आरोपों के चलते उन्हें गहरा दुख पहुंचा। न्यूज 24 के खास कार्यक्रम ‘आमने-सामने’ में नितिन गडकरी ने अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में इसका खुलासा किया।
राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना
नितिन गडकरी ने आगे कहा- मैं एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बना था। इस बात की टीस मुझे आज तक है। हालांकि एक कौड़ी का भी आरोप मेरे ऊपर सिद्ध नहीं हुआ। जब मैं अपराधी नहीं था तो मुझे कुछ लोगों और मीडिया ने मुझे टार्गेट किया। मैं उस समय सोशल एंटरप्रेन्योर और कॉ-ऑपरेटिव से जुड़ा था। जिसके 5 हजार लोग मेंबर थे।
मीडिया ने मुझे बदनाम लिया
मीडिया ने उसके फोटो छापकर मुझे बदनाम किया। मैं किसानों की आत्महत्या रोकने और एग्रीकल्चर के लिए काम कर रहा था, लेकिन मुझे उद्योगपति की तरह पेश किया गया। जब मैं बीजेपी अध्यक्ष था तो कांग्रेस की सरकार के समय मेरे ऊपर इंक्वायरी बैठाई गई।
हालांकि मेरे ऊपर लगे आरोप झूठ साबित हुए थे। खास बात यह है कि कांग्रेस की सरकार जाने से पहले उन्होंने मुझे RTI में लिखकर दिया था कि आपके ऊपर कोई केस नहीं है। इस बात का दुख मुझे अब तक होता है। हालांकि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। गडकरी ने आगे कहा- भगवान ने मुझे मेरी हैसियत से ज्यादा दिया है। इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।
बेटा काम करे तो टिकट मिले
परिवारवाद के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा- मैंने हमेशा बच्चों से कहा है कि आप भी जीरो से काम करो। संगठन के लिए मेहनत करो। पार्टी को मैंने कभी नहीं कहा कि ये मेरा बेटा है इसलिए टिकट दो। इस बात को लेकर मेरी भावना बिलकुल स्पष्ट है।
ये भी पढ़ें: देवर की भोजाई से…भाई की भाई से तो चाचा की भतीजे से जंग, मिशन 400 के लिए बीजेपी का चक्रव्यूह
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
56 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
3 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
4 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
5 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines