ट्रेनें कैंसिल-डायवर्ट होने से लेकर IAS पूजा खेडकर के खिलाफ FIR होने तक, देखें 19 जुलाई की आज की बड़ी खबरें

Aaj Ki Breaking News: गोंडा ट्रेन हादसे के चलते भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दी और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए। बीती रात 2 बड़े सड़क हादसे हुए। वहीं आज माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से पूरी दुनिया थम गई।

Breaking News LIVE Updates

देखें आज देश दुनिया की खबरें...

Today Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरें की बात करें तो बीते दिन उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का बड़ा असर आज देखने को मिला है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दीं और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया। देररात 2 बड़े सड़क हादसे हुए। एक हादसा उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई। दूसरा हादसा राजस्थान में बीकानेर के जैतपुरा टोल का पास हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है।इसके अलावा आज दिनभर में कई घटनाक्रम, हादसे और गतिविधियां हुई, जिन्हें जानने के लिए देखें News24 की रिपोर्ट…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IAS पूजा खेडकर के खिलाफ केस दर्ज

IAS पूजा खेडकर पर पहचान बदलकर परीक्षा देने का आरोप लगा है। इसके लिए FIR दर्ज कर दी गई है। UPSC ने पूजा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पूजा ने अपने बयान में माता पिता का नाम भी बताया था। पूजा ने मोबाइल नंबर और ईमेल भी बदला था।

NEET पेपर लीक के आरोपी डॉक्टर होंगे सस्पेंड

NEET पेपर लीक केस में एक और बड़ा एक्शन होने जा रहा है। दरअसल सॉल्वर बनने वाले सभी 4 स्टूडेंट्स को पटना AIIMS सस्पेंड करेगा। इसे लेकर जल्दी ही फैसला लिया जाएगा। एम्स के सूत्रों के मुताबिक यक खबर सामने आई है।

कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी, जिसे लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुजफ्फरनगर का नियम पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगा। कांवड़ रूट की दुकानों पर नेम प्लेट लगानी होगी। दुकानों पर मालिक के नाम लिखने होंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके

मणिपुर के उखरुल में आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों का कहना है कि उन्होंने इमारतों को हिलते देखा।

दिल्ली में किडनी रैकेट का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी व्यक्ति 5 राज्यों के कई अस्पतालों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रांसप्लांट कराते थे। जांच एजेंसी ने मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर समेत 8 लोग दबोचे हैं।

नीट पेपर लीक केस में एक और कार्रवाई

नीट पेपर लीक केस में कार्रवाई करते हुए CBI ने रांची RIMS की छात्रा को हिरासत में लिया है। वह MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा है। छात्रा के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और सेल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। एजेंसी जांच कर रही है कि क्या उसने क्वेश्चन पेपर सॉल्व करके भेजा था। यह कार्रवाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य की निशानदेही पर की गई, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

इजरायल के तेल अवीव में बम धमाका

इजरायली की राजधानी तेल अवीव में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हुआ भीषण कार बम विस्फोट हुआ है। ब्लास्ट होने के बाद आसमान में ऊंचा धुआं उठता दिखाई दिया। धमाके के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका तेल अवीव के बेन येहुदा क्षेत्र में उस जगह पर हुआ, जहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास सहित कई अन्य देशों के दूतावास और राजनयिक दफ्तर हैं। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने भी तेल अवीव में हमले की जानकारी दी है, लेकिन मोसाद के अनुसार हमला ड्रोन से हुआ। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ड्रोन हमला और कार बम ब्लास्ट की घटना अलग-अलग स्थल पर हुई है।

पाकिस्तान में फेसबुक-इंस्टाग्राम बैन

पाकिस्तानी सरकार ने एक्स के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम भी देश में बैन कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने बिना नोटिस दिए इसे प्रतिबंधित करने का ऐलान कर दिया है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे इन तीनों सोशल साइट को इस्तेमाल करने की कोशिश न करें। वहीं सरकार ने बताया कि सांप्रदायिक हिंसा से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध उच्च न्यायपालिका, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) और सरकार पर दबाव बनाए रखने वाले शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के बीच चल रही खींचतान के बीच लगाया गया है। मुख्यमंत्री मरयम नवाज की अगुआई वाली पंजाब सरकार इससे पहले ही पवित्र महीने के दौरान सांप्रदायिक हिंसा से बचने के लिए संघीय सरकार से सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंध लगाने को कह चुकी थी।

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीकानेर के महाजन स्थित जैतपुर टोल के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 2 सवारियां उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है, जो हनुमानगढ़ स्थित डबवाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें कैंसिल

उत्तर प्रदेश में बीते दिन हुए ट्रेन हादसे का बड़ा असर देखने को मिला है। गोंडा–मनकापुर रेल ट्रैक पर गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिरेल होने के कारण करीब 7 ट्रेंनें कैंसिल कर दी गई हैं और 30 से ज्यादा ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) की 5 AC समेत 21 बोगियां पटरी से उतर गईं थी। इनमें से 3 बोगियां बुरी तरह पलट गईं। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हुई और 25 बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं 2 यात्रियों के पैर कट गए। देखिए कैंसिल-डायवर्ट हुई ट्रेनों की लिस्ट...

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ