हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

News 24 की खबर का बड़ा असर, इंदौर में RTO के 'गुंडों' पर मुकदमा दर्ज; MPCG चैनल के पत्रकार और टीम पर किया था हमला

मध्य प्रदेश के इंदौर में News 24 की रिपोर्टर हेमंत शर्मा और उनकी टीम पर RTO कार्यालय में दलाली का पर्दाफाश करने के दौरान हमला किया गया. करीब 50 लोगों ने मारपीट करते हुए कैमरा तोड़ दिया और टीम पर पथराव भी किया.

विज्ञापन
इंदौर के RTO दफ्तर में लंबे समय से दलाली का काला साम्राज्य चल रहा है.

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में न्यूज 24 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. शहर में चल रही RTO की दलाली को एक्सपोज करने पहुंची न्यूज 24 MPCG की जांबाज टीम पर हमला करना रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के ‘गुंडों’ को बहुत महंगा पड़ा है. पोल खुलने के डर से आरटीओ के कई कर्मचारियों ने News 24 के पत्रकार और टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन को भारी विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी. इंदौर पुलिस ने घटना के 8 घंटे बाद 7 नामजद सहित कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

RTO के इन गुंडों के खिलाफ दर्ज हुई FIR


इंदौर पुलिस ने न्यूज 24 की टीम पर हमला करने वाले आरटीओ के ‘गुंडों’ के खिलाफ डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान नरेन्द्र चौहान, विनोद, अंकित चिंतामन, RTO बाबू गजेन्द्र, नितिन, शंकर प्रजापत और पवन के तौर पर हुई है. साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

यह भी पढ़ें: MP में दलाली पर News 24 का स्टिंग ऑपरेशन, बौखलाए RTO ने MPCG की टीम पर कराया जानलेवा हमला

विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

  1. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 115(2)
  2. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 296(b)
  3. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 3(5)
  4. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 309(6)
  5. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 324(4)
  6. भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023, 351(3)

क्या है मामला?


मध्य प्रदेश के इंदौर में News 24 की रिपोर्टर हेमंत शर्मा और उनकी टीम पर RTO कार्यालय में दलाली का पर्दाफाश करने के दौरान हमला किया गया. करीब 50 लोगों ने मारपीट करते हुए कैमरा तोड़ दिया और टीम पर पथराव भी किया. जब टीम RTO विनोद वर्मा की दलाली उजागर कर रही थी, तब वे और अन्य दलाल बौखला गए और हमला कर दिया. इस हमले में हेमंत शर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनकी टीम के सदस्य भी घायल हुए हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola