New Delhi: सरकार द्वारा नेचुरल गैस प्राइसिंग फॉर्मूला बदलने के बाद कंपनियों ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती शुरू कर दी है। इसके तहत अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस ने सीएनजी के दाम में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है। वहीं, अडानी टोटल के पीएनजी के दाम में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर की कमी आई है। ये नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
इससे पहले गेल इंडिया की सहायक कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की थी। महानगर गैस ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 8 रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप वाली रसोई गैस की कीमतों में 5 रुपये की कमी करने की घोषणा की है।
कीमतों में 10 फीसदी की आएगी कमी
गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के फॉर्मूले में संशोधन कर नए ढांचे को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमतों पर भी सीलिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि इस फैसले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी की कमी आएगी। अगस्त 2022 तक एक साल में सीएनजी और पीएनजी की दरों में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी होनी है। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों के आधार पर तय होती हैं।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
20 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
45 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
6 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines