Subhash Chandra Bose की जयंती को क्यों पराक्रम दिवस के रूप में मना रही मोदी सरकार?

Parakram Diwas on Subhas Chandra Bose Birth Anniversary: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी। आजादी के आंदोलन में उनका बड़ा योगदान है।

Parakram Diwas on Subhas Chandra Bose Birth Anniversary

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Netaji Subhash Chandra Bose birth anniversary celebrated as Parakram Diwas: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती है। नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस का भारत की आजादी में बड़ा योगदान था। आजादी मिलने में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए हर साल 23 जनवरी को उनकी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। देश की राजधानी दिल्ली में इस दिन समारोह आयोजित होता है। आज नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर छात्रों के साथ बातचीत की है।

विज्ञापन

पराक्रम दिवस मनाने का मकदस नेताजी को सम्मान देना है। इसके साथ ही इसका उद्देशय नेताजी के काम और धैर्य से प्रेरणा लेते हुए युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है। इस दिन भारत की आजादी के लिए नेताजी द्वारा किए संघर्ष को याद और उनको नमन किया जाता है। लोगों को उनके साहस और पराक्रम के बारे में बताया जाता है ताकि युवाओं को नेताजी की तरह ही देश के लिए त्याग और बलिदान करने की प्रेरणा मिले।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने अर्पित की पुष्पांजलि

विज्ञापन

दिल्ली में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

इन नेताओं ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में नेता जी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की है। वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राजधानी अगरतला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

क्या कहा यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने

विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं और उन्होंने भारत के युवाओं को भारत के उस पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है। हमारी सुरक्षा की रणनीति क्या होनी चाहिए, इस स्थिति में सक्षम भारत हम सबके सामने है। पूरी दुनिया आज भारत को नए रूप में देख रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ