Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

स्नॉर्कलिंग की, बीच पर टहले; देखिए लक्षद्वीप में आनंद उठाते पीएम मोदी की तस्वीरें

PM Narendra Modi in Lakshadweep : लक्षद्वीप में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। देखिए तस्वीरें...

Author
Edited By : Gaurav Pandey Updated: Jan 4, 2024 17:27

PM Narendra Modi in Lakshadweep : लक्षद्वीप के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें उनका अलग ही रूप नजर आ रहा है। उन्होंने यहां स्नॉर्कलिंग की और सुबह के समय बीच पर टहले। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था।

---विज्ञापन---

यात्रा से वापस आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की तस्वीरें साझा कीं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में उन्होंने स्नॉर्कलिंग करने का जिक्र करते हुए अपने अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एडवेंचर के शौकीन लोगों की लिस्ट में लक्षद्वीप का नाम जरूर होना चाहिए।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री ने पानी के अंदर की तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें समुद्री जीवन को देखा जा सकता है। उन्होंने ये तस्वीरें स्नॉर्कलिंग करने के दौरान खींची थीं।

इसके साथ ही सुबह के समय उन्होंने बीच पर वॉक का लुत्फ भी लिया। खूबसूरत बीच पर समय बिताने को उन्होंने बेहतरीन बताया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यहां के स्थानीय लोगों से बातचीत भी की थी।

पीएम मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप की यात्रा बेहद खूबसूरत थी। इस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा। उन्होंने अपने स्वागत के लिए यहां के लोगों को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप केवल कुछ द्वीपों का समूह भर नहीं है। यह परंपराओं और यहां के लोगों की आत्मशक्ति की विरासत है जो समय से परे है।

ये भी पढ़ें : रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP

ये भी पढ़ें : राजस्थान के सीकर में 1 डिग्री तक गिरा तापमान

ये भी पढ़ें : PM मोदी के रामेश्वरम से चुनाव लड़ने की अटकलें

First published on: Jan 04, 2024 05:18 PM

संबंधित खबरें