---विज्ञापन---

देश angle-right

IMD Weather Update: राजस्थान के सीकर में 1 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें 6 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update Weather Forecast Cold Wave Rainfall: मौसम विभाग ने कई राज्यों को लेकर अपडेट जारी किया है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Update Weather Forecast Cold Wave Rainfall: कड़ाके की ठंड ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण सर्दी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों का घर से निकलना मुहाल हो रहा है। आलम ये है कि राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान समेत दूसरे राज्यों के लिए आने वाले दिनों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

8 और 9 जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना 

राजस्थान में मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर जारी है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण जयपुर हवाई अड्डे पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई है। अगले 2-3 दिनों तक भीषण शीतलहर जारी रहेगी।

---विज्ञापन---

राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 8 और 9 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में 10 जनवरी के बाद ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर राजस्थान में सर्दी और सताने वाली है।

---विज्ञापन---

दूसरी ओर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने डेली बुलेटिन जारी कर दूसरे राज्यों का अपडेट दिया। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों तक कोहरा और कुछ स्थानों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 4 और 5 जनवरी, 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान ≤10°C रह सकता है। वहीं पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 4-6 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रह सकते हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान ≤10°C रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली की बात करें तो यहां अलग-अलग हिस्सों में 4-6 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान ≤10°C रह सकता है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को लेकर भी अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

UP में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 4 और 5 जनवरी, 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान ≤10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यूपी में 4-5 जनवरी 2024 के दौरान और 6 जनवरी 2024 को अलग-अलग हिस्सों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से भी कम होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: IMD ने ठंड को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें जनवरी से मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

First published on: Jan 04, 2024 04:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola