ज्योति ही नहीं एक और महिला थी पाकिस्तानी के संपर्क में, LoC से 12 साल के बच्चे को छोड़कर गायब

नागपुर की सुनीता जमगाडे LoC के पास लापता हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थी और सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। उसका 12 वर्षीय बेटा गांव में अकेला मिला है।

Suneeta jamgade

ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के एजेंट के जाल में फंसकर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वह पाकिस्तान भी गई थी और कई एजेंट्स से मुलाकात कर उनके संपर्क में रही। इसी बीच एक और महिला की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। एक महिला LoC के पास से गायब हो गई है, वह भी अपने 12 साल के बच्चे को छोड़कर! पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन

कहां चली गई सुनीता?

महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली एक महिला LoC के पास से पिछले चार दिनों से लापता है। उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला का नाम सुनीता जमगाडे है और वह 17 मई से ही LoC के पास से लापता है। सुनीता अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ बॉर्डर के पास एक गांव में पहुंची थी और यहीं से वह गायब हो गई।

विज्ञापन

DGP ने कही ये बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता को आखिरी बार कारगिल के पास एक गांव में देखा गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि सुनीता एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थी। जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के कुछ नंबरों पर बात करती थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी।

12 साल के बेटे को छोड़कर गई सुनीता?

बताया गया है कि उसने पहले अटारी-वाघा बॉर्डर पार करने की कोशिश की थी लेकिन वह असफल रही। जब सुनीता बॉर्डर के किनारे गांव में पहुंची, तो उसके साथ उसका 12 वर्षीय बेटा भी था, जिसे उसने हुंदरमन गांव में छोड़ दिया। 17 मई को सुनीता के भाई ने नागपुर के कपिल नगर पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि सुनीता को सीमा पार कराने में मदद करने के आरोप में एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुनीता एक नर्स के तौर पर काम कर चुकी है और नागपुर के एक अस्पताल में कार्यरत थी। लेकिन वह लद्दाख और बॉर्डर पर कैसे पहुंची, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ