हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'पड़ोसी पहले' नीति का एक अभिन्न अंग है…' मॉरीशस पीएम की यात्रा पर बोले विदेश सचिव विक्रम मिस्री

Varanasi News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 8 दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं. इस दौरान वह बुधवार 3 दवसीय वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. गुरुवार को उनकी विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ मुलाकात हुई.

विज्ञापन
Foreign Minister Vikram Mistry

Varanasi News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 8 दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं. इस दौरान वह बुधवार को वह भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 3 दवसीय वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले गुरुवार को उनकी विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद विदेश सचिव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि ‘मॉरीशस हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक अभिन्न अंग है’.

विदेश सचिव ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की चल रही राजकीय यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि “मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम भारत की 8 दिवसीय यात्रा पर हैं. मॉरीशस हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति का एक अभिन्न अंग है…, मॉरीशस वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है…, यह विविध क्षेत्रों में विकसित एक साझेदारी है, और इसका प्रमाण भारत और मॉरीशस के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों की संख्या में देखा जा सकता है.”

दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा

मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम राजकीय यात्रा पर भारत के दौरे पर हैं. बुधवार को वह वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. वाराणसी में उनका जोरदार स्वागत किया गया है. गुरुवार को ताज होटल में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई और दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों देशों के पीएम की वार्ता से पहले विदेश मंत्री विक्रम मिस्ती ने मॉरीशस के पीएम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की बात, भारत की यात्रा के लिए किया आमंत्रित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें