Mallikarjun kharge statement on Ayodhya Ram Temple: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे लोगों को आज भी सभी मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि खरगे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि राम मंदिर छोड़िए, आप देश में कहीं भी चले जाइए। मंदिरों में प्रवेश के लिए मारामारी है।
दूल्हा घोड़े पर बारात लेकर निकलता है तो उसे पीटा जाता है
आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को देहात में छोटे-छोटे मंदिरों तक में जाने की इजाजत नहीं है। उन्हें पीने का पानी नहीं दिया जाता, उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता है। अगर इस (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ) जाति का कोई दूल्हा घोड़े पर बारात लेकर निकलता है तो उसे रोककर पीटा जाता है।
मोदी सरकार पर लगाए आरोप
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मैं अयोध्या गया होता तो क्या वे (बीजेपी) इसे बर्दाश्त कर पाते। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मुर्मू को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था।
क्या 73 % आबादी का महत्व नहीं?
गौरतलब है कि फरवरी 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दलितों और आदिवासियों का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कारोबारियों और अभिनेताओं को बुलाकर मोदी सरकार ने यह संदेश दिया है कि देश की 73 % आबादी का उनके लिए कोई महत्व नहीं है।
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
2 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
3 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
4 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
18 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines