हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG), सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की थी.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले चार दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार, 8 जुलाई को जवानों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनी को एक मुठभेड़ में मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से आतंकवादी का शव और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिया गया है.

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन शोपियां के चनापोरा इलाके में शनिवार को शुरू हुआ था. आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG), सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी की थी. कड़ी निगरानी और घेराबंदी के बीच, बुधवार को तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को एक गौशाला के पास से संदिग्ध हलचल का अहसास हुआ, जिसके बाद वहां से गोलीबारी शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam 8 July: दिल्ली-NCR समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD का मानसून पर अपडेट

विज्ञापन

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की फायरिंग पर तुरंत और सटीक जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर चली इस मुठभेड़ के शांत होने के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो वहां से लश्कर कमांडर जाकिर गनी का शव बरामद हुआ. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी बताया है. इस सफलता पर पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने 55RR और CRPF के साथ संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया है.’

फरार साथी की तलाश में सैनिटाइजेशन अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियों के लिए ऑपरेशन अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, जाकिर के साथ लश्कर-ए-तैयबा का एक और खूंखार आतंकवादी ‘लतीफ’ भी मौजूद था, जो सुरक्षा बलों की घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भारत के युवाओं के लिए News24 लाया ‘NowWhy’, आसान भाषा में मिलेगी देश-दुनिया की सटीक जानकारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola