हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ: 7 मई को भारतीय सेना का महाकुंभ, हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान

7 मई 2026 को ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सेना जयपुर में बड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. इसमें सैन्य सफलता, भविष्य की रणनीति और सीमा सुरक्षा पर अहम खुलासे हो सकते हैं.

विज्ञापन

ऑपेरशन सिंदूर के 1 साल बाद यानी 7 मई 2026 को साउथ वेस्टर्न हेडक्वार्टर में भारतीय सेना का महा कुंभ लगने जा रहा है, एक बड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये भारतीय सेना कुछ बड़ा करने का ऐलान करने जा रही है, सेना सूत्रों के मुताबिक यह प्रेस कॉन्फ्रेंस जयपुर में होगा लेकिन दिल की धड़कन असीम मुनीर की इस्लामाबाद में बढ़ेगी. आपको बता दे कि डीजी ऑपरेशंस के साथ, भारतीय सेना के सभी अफसर एक बार फिर से मीडिया के सामने आकर दुश्मन देश की पोल खोलेंगे.

इसे सिर्फ एक मामूली प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं समझा जाए क्योंकि यह भारत की उस जीत की हुंकार है जिसने महज चार दिनों के भीतर ही दुश्मन को घुटनों पर ला दिया था.
इतिहास गवाह है कि हर युद्ध की शुरुवात हो या फिर यलगार इसकी शुरुवात तो पाकिस्तान करता है लेकिन इसे खत्म भारतीय सेना करती है. साल 2025 का अप्रैल का महीना जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी के घास के मैदान में आतंकवादियों ने हमला कर 26 पर्यटकों को मार डाला था. इस हमले में 17 लोग घायल भी हुए थे.

यह भी पढ़ें;आज का मौसम (Today Weather): Delhi, UP सहित देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

विज्ञापन

और इस घटना के बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकियों को ऐसी सजा देगे की 7 पीढ़ी नही उसकी हर पीढ़ी याद रखेगी. और तारीख भी तय कर दिया भारतीय सेना ने, जी हां 7 मई 2025 की पाकिस्तान में घुस कर इंडियन एयरफोर्स ने भारतीय मिसाइलों से पाकिस्तान के एयरबेस से लेकर आतंकी लॉन्च पैड्स तक को लाल सिंदूर से नहला दिया था, भारतीय सेना ने पूरी दुनिया को दिखा दिया था कि 1 का बदला हम 100 से लेने की ताकत रखते है. आपको बता दे कि साउथ वेस्टर्न मिलिट्री कॉन्क्लेव में टॉप कमांडर न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विश्लेषण करेंगे बल्कि भविष्य की चुनौतियों और पाकिस्तान-चीन सीमा के लिए प्रस्तावित थिएटर कमांड्स पर भी मंथन करेंगे.

यह भी पढ़ें;बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में सबसे आगे हैं ये 5 नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola