Mahmood Madani: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने इस्लाम को दुनिया का सबसे पुराना धर्म बताया है। साथ ही कहा है कि भारत जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का है, उतनी ही महमूद का भी है। मदनी ने शुक्रवार को संगठन के 34वें आम सत्र को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
जमीयत चीफ (Mahmood Madani) ने कहा, “भारत हमारा देश है। यह देश जितना नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत का है, उतना ही यह देश महमूद का है। न तो महमूद उनसे एक इंच आगे हैं और न ही वे महमूद से एक इंच आगे हैं।”
मदनी बोले- भारत मुसलमानों की पहली मातृभूमि है
जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख ने आगे कहा कि भारत मुसलमानों की पहली मातृभूमि है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना कि इस्लाम एक धर्म है जो बाहर से आया है निराधार और गलत है। मदनी ने भारत को हिंदी मुसलमानों के लिए सबसे अच्छा देश बताया।
महमूद मदनी ने देश में इस्लामोफोबिया और अभद्र भाषा में कथित तौर पर बढ़ोतरी पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान मांग की कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने वालों को विशेष रूप से दंडित करने के लिए एक अलग कानून बनाया जाए।
संबंधित खबरें
भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
11 mins agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
1 hr agoउपचुनाव काउंटिग LIVE: कांग्रेस-ममता को झटका, नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे
3 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
3 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
13 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
14 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
14 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines