Mahatma Gandhi: पीएम मोदी ने अपनी डायरी में महात्मा गांधी को लेकर लिखी थी ये बात, सामने आए कटआउट

Mahatma Gandhi Death Anniversary: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Mahatma Gandhi death anniversary
विज्ञापन

Mahatma Gandhi death anniversary ​​PM Narendra Modi diary cutouts surfaced: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। देश विदेश की कई बड़ी हस्तियां बापू को श्रद्धांजलि दे रही हैं। देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई हैं। अहिंसा के पुजारी गांधी के विचारों पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपिता की 76वीं पुण्यतिथि पर राजघाट स्थित उनकी समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी संग्रह ने उनकी डायरी से कटआउट जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने गांधी के कुछ उद्धरण लिखे हुए हैं।

पीएम मोदी की निजी डायर के पन्ने शेयर करते हुए ‘मोदीआर्काइव’ नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की निजी डायरी, जो दर्शाती है कि उन्होंने न केवल महात्मा गांधी को बड़े पैमाने पर पढ़ा, बल्कि उन्होंने अपनी निजी डायरी में गांधीजी के उद्धरणों को उनके लिए प्रेरणादायक मूल्य के रूप में भी लिखा। ये बाद में उनकी बातचीत का मार्गदर्शन करती रहीं।

विज्ञापन

क्या कहा पीएम मोदी ने

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बापू को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने लिखा मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन

क्या लिखा है डायरी में

इसमें लिखा है कि मेरा अंहिसा का रास्ता बहुत सक्रिय शक्ति है, जिसमें कायरता और कमजोरी के लिए कोई जगह नहीं है। एक हिंसक आदमी के एक दिन अहिंसक होने की आशा रहती है, लेकिन कायर की नहीं। साथ ही महात्मा गांधी का यह संदेश भी लिखा है कि यह धरती हर किसी की जरूरत पूरी कर सकती है लेकिन किसी का लालच नहीं। इसमें महात्मा गांधी के सत्य के प्रति समर्पण वाली बात भी लिखी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ