Gaurav Pandey
लिखने-पढ़ने का शौक है। राजनीति में दूर-दूर से रुचि है। अखबार की दुनिया के बाद अब डिजिटल के मैदान में हूं। आठ साल से ज्यादा समय से देश-विदेश की खबरें लिख रहा हूं। दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे संस्थानों में सेवाएं दी हैं।
Read More---विज्ञापन---
Maharashtra Man Burned Wife And 2 Daughters Alive : महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में आने वाले एक गांव से निर्ममता की हद दिखाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक किसान ने अपनी पत्नी को दो नाबालिग बच्चियों के साथ घर में बंद कर जिंदा जला दिया और उनकी जान ले ली। 45 साल के किसान सुनील लांडगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी ललिता की उम्र 35 साल थी। उनकी बड़ी बेटी साक्षी 14 तो छोटी खुशी केवल 1 साल की थी।
Maharashtra Horror: Man Sets Wife and Two Minor Daughters Ablaze After Trapping Them Inside House in Ahmednagar Village, Victims Charred to Death#ManKillsWife #FamilySetAblaze #PimpalgaonLandgaVillage #Ahmednagar #Maharashtrahttps://t.co/whqrBAaYvF
— LatestLY (@latestly) March 26, 2024
---विज्ञापन---
सुनील ने इस घटना को बीते सोमवार की सुबह अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि सुबह 10.30 बजे उसने घर को बाहर से बंद कर लिया था और खिड़की से पेट्रोल छिड़का था। इसके बाद उसने घर को आग लगा दी थी। जब तक पड़ोसियों को महिला और बच्चों की चीख-पुकार सुनाई दी तब तक पूरा घर आग की लपटों में घिर चुका था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद सुनील ने वहां से भागने की कोशिश भी नहीं की। जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची वह उसी जगह खड़ा रहा था।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुनील को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वह अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। शनिवार की रात सुनील का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे गुस्सा होकर उसने ललिता, साक्षी और खुशी को घर में बंद कर दिया और अपने एक संबंधी के यहां लड़ाई के बारे में बताने चला गया। सोमवार की सुबह वह पेट्रोल के कैन के साथ लौटा और इस वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि सुनील के तीन और बच्चे भी हैं जो उसके भाई के साथ रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।