हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Know Your Polling Booth: वोट डालने के लिए घर से निकले हैं? पोलिंग बूथ नहीं पता तो ऐसे करें चेक

Lok sabha election 2024 Know Your polling booth: कल 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होने वाली है। वोट डालना है तो घर बैठे ऐसे पता करें पोलिंग बूथ।

विज्ञापन
loksabha election 2024

Lok sabha election 2024 Know Your polling booth: लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंंग कल होनी है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा। वोट देने से पहले जानिए कि घर बैठे कैसे अपने पोलिंग बूथ का पता लगाएं।

ऐप से लगा सकते है पोलिंग बूथ का पता

अगर पोलिंग बूथ को लेकर कंफ्यूज हैं तो चुनाव आयोग की हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड कर के इसके जरिए पता लगा सकते हैं कि आपको किस बूथ पर जाकर वोट देना है। आप चाहें तो इसी ऐप के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- वोटिंग लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? जानें Step By Step Process

विज्ञापन

पोलिंग बूथ चेक करने के लिए क्या करें

आपको किस पोलिंग बूथ पर जाकर वोट देना है, इसका पता लगाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करें।
  • इसमें आपको पोलिंग बूथ को चेक करने का ऑप्शन आएगा। इसमें वोटर आईडी कार्ड में लिखा अपना EPIC नंबर डालें।
  • इसे सबमिट करते ही आपको अपनी पोलिंग बूथ की डिटेल मिल जाएगी।

वेबसाइट के जरिए भी चेक कर सकते हैं पोलिंग बूथ

आप चाहें तो वेबसाइट के जरिए भी अपनी पोलिंग बूथ के डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर अपना epic नंबर सबमिट करना होगा, जिसके बाद आपको अपने पोलिंग बूथ का पता लग जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola