हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चुनाव से पहले बदली पार्टी...80% नेताओं को जनता ने दिया 'झटका'

Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव से पहले दलबदल करने वाले नेताओं को जनता ने नकार दिया है। करीब 80 प्रतिशत नेता हारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
BJP Congress Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर बीजेपी को 300 का आंकड़ा पार करने में पसीने छूट गए, तो वहीं दूसरी ओर इंडिया ब्लॉक को जबर्दस्त समर्थन मिलता नजर आया। जनता ने इस बार किस आधार पर वोट किया, इसका आकलन करना तो बाकी है, लेकिन रुझानों से पता चला है कि इस बार दलबदल करने वाले नेताओं को जनता ने सिरे से नकार दिया। जी हां, चुनाव से ठीक पहले दूसरी पार्टियों में गए 80 प्रतिशत नेताओं को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इनमें न केवल बीजेपी में आए नेता शामिल हैं, बल्कि बीजेपी छोड़ विपक्षी दलों में गए नेताओं का नाम दर्ज ​है।

कम से कम 25 नेताओं की हार

आपको बता दें कि चुनाव से पहले दलबदल कर बीजेपी में शामिल होने वाले वाले कम से कम 25 नेताओं को हार मिलती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले 7 दलबदल प्रत्याशियों में से सिर्फ 2 को ही जीत मिलती दिख रही है। कुछ ऐसा ही हाल दूसरी पार्टियों के नेताओं का भी देखने को मिल रहा है।

चुनाव से पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए सिरसा के अशोक तंवर, हिसार से रणजीत सिंह चौटाला, बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, नगांव से सुरेश बोरा, कन्नूर से सी. रघुनाथ, पटियाला से परनीत कौर और नागौर से ज्योति मिर्धा जैसे नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

बीआरएस से आए नेताओं को भी झटका

इसी के साथ बीआरएस से आए साईदी रेड्डी, वारंगल से अरूरी रमेश और तेलंगाना के महबूबाबाद के सीताराम नाईक जैसे नेताओं को भी शिकस्त मिली है। टीएमसी से बीजेपी में आए बैरकपुर के नेता अर्जुन सिंह, जेएमएम से आईं सीता सोरेन भी हार से नहीं बच सकीं। यानी भाजपा में दल बदलकर आया हर 5 में से 4 प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: कैराना लोकसभा सीट पर सपा की इकरा हसन ने चौंकाया! BJP प्रत्याशी पिछड़े

विज्ञापन

कांग्रेस में आए नेताओं की भी हार

दूसरी ओर दल बदलकर कांग्रेस में आए 7 में से 6 नेताओं की भी हार तय दिख रही है। बसपा से कांग्रेस में आए दानिश अली, बीजेपी से कांग्रेस में गए कोटा के प्रह्लाद गुंजल, बीजेपी से कांग्रेस में आए मुजफ्फरपुर के अजय निषाद, बीआरएस से कांग्रेस में गए चेवल्ला के रंजीत रेड्डी, बीआरएस से कांग्रेस में आए तेलंगाना सिकंदराबाद के दानम नागेंद्र और बीआएस से कांग्रेस में गईं सुनीता महेंद्र रेड्डी को हार का सामना कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: देश में क्यों फेल होता दिख रहा मोदी मैजिक? वो राज्य, जहां हुआ खेला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola