हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वो 3 सीटें, जिन पर महाराष्ट्र में फंसा पेंच; NDA और शिवसेना में सीट शेयरिंग का क्यों नहीं बन रही सहमति?

Maharashtra NDA Shiv Sena Seat Sharing: महाराष्ट्र में शिवसेना और NDA के बीच सीटों का बंटवारा अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। पेंच 3 सीटों पर फंसा हुआ है। एक सीट पर 2 सहयोगी दल सहमत हो सकते हैं, लेकिन बाकी 2 सीटों पर विवाद जारी है। विजय शिवतारे को मनाने की कोशिशें भी जारी हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Maharashtra NDA Shiv Sean Seat Sharing

Maharashtra NDA Shiv Sena Alliance Seat Sharing: महाराष्ट्र में NDA और शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग में एक बार फिर पेंच फंस गया है। अब सीटों का बंटवारा 3 सीटों पर अटका है। इन सीटों के कारण ही अभी तक बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। यह तीन सीटें हैं- बारामती, माधा, सतारा।

गठबंधन में शामिल तीनों दलों ने इन पर दावेदारी ठोकी है। वहीं कैंडिडेट को लेकर इन तीनों लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। बता दें कि महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:ब‍िहार में ‘खेल’, NDA के ‘पारस’ नहीं रहे पशुपत‍ि; तोड़ा BJP से नाता

विज्ञापन

चहेतों को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले के समर्थक इस बात से नाराज हैं कि महाराष्ट्र में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में सतारा सीट से उनके नाम की घोषणा नहीं की।

भाजपा के दिग्गज नेता विजयसिंह मोहिते-पाटिल और राकांपा अजित खेमे के रामराजे निंबालकर भी भाजपा के रंजीत सिंह नाइक निंबालकर को उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने रविवार को माढ़ा और सतारा निर्वाचन क्षेत्रों में विद्रोही नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए मंत्री गिरीश महाजन को भेजा था, लेकिन उनके काफिले को पार्टी के वर्करों ने गंतव्य तक पहुंचने नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत, Lok Sabha Election 2024 पर विवाद, TMC नेता के गंभीर आरोप

विज्ञापन

बारामती सीट पर बन सकती दोनों दलों में सहमति

गिरीश महाजन का कहना है कि महायुति के सहयोगी दलों शिवसेना और राकांपा के बीच कुछ गलतफहमियां हैं। हर कोई चाहता है कि उनके नेता को उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा जाए। इसलिए डिप्टी CM देवेंद्र फड़नवीस ने उन्हें नाराजगी दूर करने के लिए भेजा है।

सूत्रों के अनुसार, बारामती लोकसभा सीट को लेकर शिवसेना और राकांपा में सहमति बन सकती है। पूर्व मंत्री और शिंदे शिवसेना के नेता विजय शिवतारे बारामती से संभावित उम्मीदवार अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की कसम खा चुके हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनाने के लिए सोमवार को शिवतारे को बुलाया था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने सत्तारूढ़ गठबंधन में किसी भी तरह का मतभेद होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के लिए सरकार को वोट देंगे और महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों से हटाए 9 अधिकारी, ममता बनर्जी के DGP पर भी एक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola