PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत, Lok Sabha Election 2024 पर विवाद, TMC नेता के गंभीर आरोप

Lok Sabha Election 2024 PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विवाद छिड़ा है। PM मोदी के खिलाफ भी चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने की मांग है। भाजपा और मोदी को निर्देश देने की अपील की है। जानें आखिर मामला क्या है?

Derek O'Brien, Trinamool Congress, TMC

Derek O'Brien

Tmc Leader Derek O Brien Complaint: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटा दिए। पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को भी हटा दिया। इससे TMC बौखला गई है और इसी बौखलाहट में पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन एक शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गए। उन्होंने लिखित शिकायत देकर लोकसभा चुनाव 2024 सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की अपील की है। शिकायत में PM मोदी और भाजपा का जिक्र भी किया है। दोनों पर चुनाव आयोग दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

चुनाव आयोग को तबाह करने का आरोप लगाया

डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थानों को तबाह करने की कोशिश कर रही है। डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि भाजपा घटिया तरीके अपनाकर गंदी चालें चलकर चुनाव आयोग जैसे सरकारी संस्थानों को तबाह करने पर तुली है। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से डर गई है, जो भाजपा ने चुनाव आयोग को अपने पार्टी कार्यालय में तब्दील कर लिया है, जहां से लगातार विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है। क्या यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं?

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने की मांग

डेरेक ओ ब्रायन ने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि ECI या उसके गुरु की आवाज? निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों का स्थानांतरण! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए, हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं। डेरेक ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया। विवेक सहाय को नियुक्ति कर दिया, जिन्हें एक बार चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया था। भाजपा संवैधानिक संस्था को नियंत्रित करने का प्रयास कर दिया है।

भाजपा और मोदी को निर्देश देने की अपील

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेरेक ने आदर्श आचार संहिता (MCC) के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है। शिकायत का कनेक्शन भारत सरकार की ओर से PM मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े मैसेज से भी है। डेरेक ने चुनाव आयोग से मामले में जरूरी कदम उठाने की गुहार लगाई है। भाजपा और उसके उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को उचित निर्देश देने की अपील की है। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों को बनाए रखने और सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने को कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ