चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों से हटाए 9 अधिकारी, ममता बनर्जी के DGP पर भी एक्शन

Lok Sabha Election 2024 Election Commission: चुनावी सरगर्मियों के बीच चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में अधिकारियों पर अपना चाबुक चलाया है। कई अधिकारी पद से हटाए गए हैं। पश्चिम बंगाल और मुंबई में भी कार्रवाई हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले यह कार्रवाई करके चुनाव आयोग ने अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं।

Election Commission

Election Commission of India

Election Commission Removes Home Secretaries: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने 7 राज्यों में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के DGP के खिलाफ भी कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग (ECI) ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के गृह सचिव हटाए हैं। मिजोरम, हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को हटाने का आदेश चुनाव आयोग ने दिया है। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटाने का आदेश भी जारी हुआ है।

विज्ञापन

इनके अलावा चुनाव आयोग ने मुंबई के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल को भी हटा दिया है। मुंबई के अतिरिक्त आयुक्तों, उपायुक्तों पर भी आयोग का चाबुक चला है। बता दें कि आज दोपहर राजीव कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इसमें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी शामिल रहे। इसी बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने क्यों की यह कार्रवाई?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने इतनी बड़ी कार्रवाई करने के पीछे की वजह भी बताई है। दरअसल चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लोकसभा चुनाव 2024 कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दूसरी वजह हटाए गए अधिकारियों के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होना है।

चुनाव आयोग को डर था कि यह अधिकारी चुनावी प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता, कानून व्यवस्था और सुरक्षा बलों की तैनाती को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए यह कार्रवाई अनिवार्य थी। मुंबई के नगर आयुक्त और अतिरिक्त/उपनगर आयुक्त ने चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना की थी, इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया।

विज्ञापन

चुनाव तारीखें लागू, आचार संहिता भी लगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 19 अप्रैल से 4 जून तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी और 4 जून का मतगणना होगी।

विज्ञापन

19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। 21 राज्यों में मतदान प्रक्रिया चलेगी। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। 7 मई को तीसरे फेज की वोटिंग, 13 मई को चौथे फेज की वोटिंग, 20 मई को 5वें फेज की वोटिंग, 25 मई को छठे फेज की वोटिंग और एक जून को 7वें फेज की वोटिंग होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ