ब‍िहार में 'खेल', NDA के 'पारस' नहीं रहे पशुपत‍ि; तोड़ा BJP से नाता

Pashupati Paras Chirag Paswan Controversy: बिहार की राजनीति गरमा गई है। चिराग पासवान के विरोधी पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट छोड़ दी है। साथ ही अपनी पार्टी को भी NDA गठबंधन से अलग कर लिया है। चर्चा है कि वे कांग्रेस गठबंधन के संपर्क में हैं और उन्हें सीटें भी ऑफर हुई हैं।

Pashupati Paras Chirag Paswan

बिहार में चाचा-भतीजे आमने-सामने हैं।

Pashupati Paras Resigned From Modi Cabinet: बिहार की सियासत में नई ‘महाभारत’ छिड़ गई है। चिराग पासवान को भाजपा ने बीते दिन NDA गठबंधन में शामिल कर लिया। इससे चिराग के विरोधी और उनके चाचा पशुपति पारस नाराज हो गए। उन्होंने विरोध जताते हुए आज मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन

पशुपति पारस ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को NDA से अलग करने की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने भाजपा पर नाइंसाफी करने के आरोप लगाए हैं। पशुपति ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ने और NDA से अलग होने का ऐलान किया। इसके साथ ही बिहार की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन

RJD-कांग्रेस ने ऑफर की 2 सीटें

सूत्रों के मुताबिक, पशुपति पारस आज दिल्ली जाएंगे। वे RJD-कांग्रेस गठबंधन के संपर्क में बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि गठबंधन की ओर से उन्हें 2 सीटें ऑफर की गई हैं। पशुपति को कांग्रेस हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। आज शाम पशुपति पारस और RJD-कांग्रेस गठबंधन के बीच डील फाइनल होने के आसार हैं। वहीं अगर बात बन गई तो RJD को अपने कोटे की सीटें पशुपति पारस को देनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

पशुपति ने क्यों छोड़ा पद-BJP?

दरअसल पशुपति भाजपा से नाराज हैं, क्योंकि पार्टी ने NDA गठबंधन में चिराग पासवान और उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को शामिल किया है। साथ ही 5 सीटें भी ऑफर की हैं। पशुपति पारस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके साथ नाइंसाफी की है। उन्हें लोकसभा चुनाव टिकट और उनकी पार्टी को एक भी सीट ऑफर नहीं की गई।

विज्ञापन

कौन हैं पशुपति पारस?

बता दें कि पशुपति पारस बिहार के दिग्गज नेता राम विलास पासवान के भाई हैं। वे 2019 में हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे और मोदी कैबिनेट में उन्हें खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया था। पशुपति ने उस समय अपने सासंदों के साथ लोजपा छोड़ दी थी और नई पार्टी RLJP बनाई थी, लेकिन अब भाजपा ने चिराग को चुना लिया तो वे नाराज हो गए।

बिहार में NDA-JDU में सीट शेयरिंग

बता दें कि बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) में सीटों का बंटवारा हो चुका है। भाजपा 17 सीटों पर और जदयू 16 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी। भाजपा ने बिहार में अपने अन्य सहयोगी दलों चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5, जीतन राम मांझी की HAM को एक लोकसभा सीट दी है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी भी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ