Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 60.03% मतदान, देखें कहां कितनी हुई वोटिंग

First Phase Voting : देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। अगर अबतक के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा वोट त्रिपुरा में पड़े हैं।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Apr 19, 2024 21:23
Voting
पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग।

First Phase Voting : देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हो गया। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर शाम 7 बजे तक बंपर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में 77.57 प्रतिशत तो त्रिपुरा में 79.90 फीसदी वोटिंग हुई। आइए जानते हैं कि कहां कितने प्रतिशत वोट डाले गए?

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, फर्स्ट फेज में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। पुरुष वोटरों की संख्या 8.4 करोड़ और महिला वोटरों की संख्या 8.23 करोड़ है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाता 35.67 लाख हैं। 20 साल से लेकर 29 साल की उम्र वाले वोटरों की संख्या 3.51 करोड़ है। 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं :आजाद ने छोड़ा मैदान, अनंतनाग राजौरी के लिए महबूबा मुफ्ती-मियां अल्ताफ व जफर ने भरा नामांकन

शाम 7 बजे तक की वोटिंग

त्रिपुरा : 79.90%
अंडमान निकोबार : 56.87%
अरुणाचल प्रदेश : 65.46%
असम : 71.38%
बिहार : 47.49%
छत्तीसगढ़ : 63.41%
जम्मू-कश्मीर : 65.08%
लक्षद्वीप : 59.02%
मध्य प्रदेश : 63.33%
महाराष्ट्र : 55.29%
मणिपुर : 68.62%
मेघालय : 70.26%
मिजोरम : 54.18%
नगालैंड : 56.77 %
पुडुचेरी : 73.25%
राजस्थान : 50.95%
सिक्किम : 68.06%
तमिलनाडु : 62.19%
उत्तर प्रदेश : 57.61%
उत्तराखंड : 53.64%
पश्चिम बंगाल : 77.57%

शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

पश्चिम बंगाल: 77.57 %
त्रिपुरा : 76.10 %
पुडुचेरी : 72.84 %
असम : 70.77 %
अरुणाचल प्रदेश : 63.26 %
अंडमान और निकोबार : 56.87%
बिहार : 46.32 %
उत्तर प्रदेश : 57.54 %
उत्तराखंड : 53.56 %
छत्तीसगढ़ : 63.41 %
जम्मू और कश्मीर : 65.08%
लक्षदीप : 59.02 %
मध्य प्रदेश : 63.25 %
महाराष्ट्र : 54.85 %
मणिपुर : 67.46 %
मेघालय : 69.91 %
मिजोरम : 52.62 %
नागालैंड : 55.75 %
राजस्थान : 50.27 %
सिक्किम : 67.58 %
तमिलनाडु : 62.02 %

दोपहर 1 बजे तक 36.96 फीसदी हुई वोटिंग

उत्तराखंड : 37.33%
उत्तर प्रदेश : 36.96%
त्रिपुरा : 53.04%
पश्चिम बंगाल : 50.96%
मेघालय : 48.91%
मणिपुर : 46.92%
असम : 45.12%
पुडुचेरी : 44.95%
मध्य प्रदेश : 44.18%
जम्मू-कश्मीर : 43.11%
छत्तीसगढ़ : 42.57%
तमिलनाडु : 39.51%
नगालैंड : 39.66%
सिक्किम : 36.88%
मिजोरम : 37.43%
अंडमान : 35.70%
अरुणाचल प्रदेश : 37.53%
राजस्थान : 33.73%
बिहार : 32.41%
महाराष्ट्र : 32.36%
लक्षद्वीप : 29.91%

First published on: Apr 19, 2024 03:20 PM

संबंधित खबरें