PM Modi Varanasi Visit Schedule Released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार करने हेतु और वोट बैंक साधने के लिए प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं।
16 दिन के अंदर दूसरा और 10 साल में 45वां मौका होगा, जब प्रधानमंत्री वाराणसी आएंगे। इससे पहले वे गत 22 फरवरी को 2 दिवसीय काशी दौरे पर आए थे। रात्रि विश्राम करने के बाद उन्होंने अगले दिन 23 फरवरी को कार्यक्रमों में शिरकत की थी। उसी तरह का शेड्यूल इस बार भी रहेगा।
यह रहेगा PM मोदी का प्रोग्राम
भाजपा की तरफ से उनके आगामी वाराणसी दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तय शेड्यूल के अनुसार, PM मोदी 9 मार्च को वाराणसी आएंगे। वे रात करीब 9 बजे वाराणसी पहंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वाया सड़क मार्ग बरेका जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 10 बजे बरेका से हेलिकॉप्टर में आजमगढ़ जाएंगे।
आजमगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी मंजूरी एयरपोर्ट समेत देश के 10 हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे। वे जनपद में करीब 10 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। पुलिस और प्रशासन ने उनके दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रात्रि विश्राम के दौरान यह कार्यक्रम रहेगा
भाजपा सूत्रों के अनुसार, रात्रि विश्राम को दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के भाजपा वर्करों से मिलेंगे। जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी और बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों से मीटिंग करेंगे। लोकसभा चुनाव और भाजपा को लेकर उनकी नब्ज टटोलेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन चुनावी तैयारियों की रिपोर्ट पेश करेगा।
पिछले लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मिली वोटों की संख्या और बढ़ाने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना बताई जाएगी। भाजपा का मिशन 400 पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर भी बैठक में मंथन होगा।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines