Live Updates
मणिपुर में 6 महीने और बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन, जनवरी 2026 तक रहेगा लागू
मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मणिपुर में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन बढ़ाया गया है। 13 अगस्त से इसे आगे बढ़ाया जाएगा। अब जनवरी 2026 तक मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा रहेगा। बता दें कि राज्य में 13 फरवरी 2024 से राष्ट्रपति शासन लागू है और संविधान के मुताबिक हर 6 महीने में इसकी संसद से मंजूरी लेनी होती है। मौजूदा मंजूरी 13 अगस्त को खत्म हो रही थी जिसे अब बढ़ाया गया है।
मस्जिद हमारे लिए इबादत की जगह, राजनीति का अड्डा नहीं, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने साधा निशाना
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने नई दिल्ली पार्लियामेंट मस्जिद में बुलाई बैठक को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष खिलेश यादव के लिए मस्जिद राजनीति का अड्डा हो सकता है, लेकिन हमारे लिए ये मुकद्दस जगह है जहां सिर्फ इबादत की जा सकती है। इसी वजह से पार्लियामेंट मस्जिद में अब कोई बैठक नहीं होगी। इसे अब रद्द कर दिया जा सकता है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा के सेक्रेटरी को सौंपा संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का प्रभार
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह को संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा। यह निर्णय संसद टीवी की गवर्निंग काउंसिल द्वारा लिया गया। जगदीप धनकड़ के इस्तीफे के बाद संसद टीवी के सीईओ को बदला गया ।
अवैध धर्मांतरण मामले में तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, पुलिस ने मांगा था रिमांड
आगरा में अवैध धर्मांतरण मामले में तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियोजन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह कुशवाह ने बताया कि धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में तीनों आरोपियों का नाम लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से धर्मांतरण की कई किताबें बरामद की थीं।
watch | आगरा, उत्तर प्रदेश: अभियोजन अधिकारी(आगरा) ब्रजमोहन सिंह कुशवाह ने बताया, "आज धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी। न्यायालय द्वारा तीनों अभियुक्तों को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। ये तीनों अभियुक्त वही हैं जिनका नाम… pic.twitter.com/vw8kmQZOeB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
बिहार सदन में हंगामे के बीच डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, तेजस्वी पर बोला हमला
बिहार सदन के हंगामें के बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह जंगल राज वाले वीडियो का काट छांट कर चला रहे हैं। ये लोग सिर्फ हवाबाजी कर रहे हैं। ये जिस तरह के ससंदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वो काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को रखने की जरूरत है। कल आरजेडी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और गुंडों की भाषा में उंगली दिखाकर उत्तेजित करना गलत है। ये जंगलराज की पाठशाला में पढ़ने वाले लोगों की इतने समय बाद भी बरकरार है। जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जवाब दे चुकी है, लेकिन इनका अहंकार नहीं टूटा है।
watch पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा सत्र पर कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन की गरिमा सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को रखने की जरूरत है। इनके(RJD) द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना, गुंडों की भाषा में उंगली दिखाकर उत्तेजित करना, जंगल राज की पाठशाला में पढ़ने… pic.twitter.com/u7ldD2KxQD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अखिल भारतीय इमाम संगठन की बैठक खत्म
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ आज अखिल भारतीय इमाम संगठन के मौलानाओं, इमाम और बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। यह बैठक दिल्ली के हरियाणा भवन में हुई, जिसमें वक्फ के मुद्दे पर, मॉब लॉन्चिंग, मुस्लिमों के प्रति हीन भावना, बयानबाजी, मीडिया में चलने वाली मुस्लिमों के प्रति गलत भ्रांतियों वाली खबरों और राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से मुस्लिमों को टारगेट करने के मुद्दे पर बातचीत हुई। मोहन भागवत ने समस्याओं को सुना, नोट डाउन किया और कहा कि इन पर बात की जाएगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: हिमाचल के सांसदों की गृह मंत्री से मुलाकात
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गृह मंत्री अमित शाह से आज हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों से मुलाकात की। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में यह मुलाकात हुई। सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से केंद्र सरकार की मदद और रिलीफ फंड की मांग की। सांसदों ने बताया कि प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ और लैंडस्लाइड से काफी नुकसान हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल थे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के तिलक नगर में बड़ी कार्रवाई
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के तिलक नगर में सिंघला स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। शॉप नंबर 2/13, मेट्रो पिलर नंबर 529 के सामने स्थित दुकान सील की गई है। दुकान मालिक पर अवैध अतिक्रमण और फुटपाथ पर कब्जा करने के आरोप है। फील्ड इंस्पेक्शन और पब्लिक कंप्लेंट के बाद कार्रवाई का फैसला लिया गया। SDM पटेल नगर नितिन शाक्य ने सीलिंग के आदेश दिए। तहसीलदार और SHO तिलक नगर को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संसद में विपक्ष के नेता जब भी बोलना चाहते हैं, उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। हम चर्चा की मांग कर रहे हैं, सरकार को चर्चा करने के लिए सहमत होना चाहिए। पिछले सत्र में मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि सत्ता पक्ष खुद ही सदन में व्यवधान पैदा कर रहा था। सरकार को देश का संसाधन और समय बर्बाद करने की जगह अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और संसद में जनता के लिए बेहद जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने देनी चाहिए।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: तेजस्वी यादव पर भड़के विजय सिन्हा
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा पलटवार किया है। वे तेजस्वी के ट्वीट पर भड़क गए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हम शरीफ जरूर हैं, लेकिन कायर नहीं हैं। जो लोग गुंडई राज चलाने वाले हैं, उनको हम करारा जवाब देंगे। हम किसी से डरने वाले नहीं है। RJD के DNA में जंगलराज और गुंडाराज है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसद में INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसद में लोकसभा के बाहर और लोकसभा के अंदर बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष SIR पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहा है। बाहर INDIA ब्लॉक के सदस्य विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें सोनिया गांधी भी शामिल हैं। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा को कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: शिरडी साईं संस्थान को फिर मिली धमकी
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: शिरडी साई संस्थान को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजकर धमकी दी गई है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। धमकी मिलने के चलते मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर है। इससे पहले 2 मई 2025 को भी शिरडी साईं बाबा मंदिर को पाइप बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो फर्जी निकली। मई में धमकी मिलने के बाद साईं मंदिर में फूल, माला, प्रसाद और शॉल जैसे सामान लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर कराने वाला दावा
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति ट्रंप को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को हल करने का श्रेय दिया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt ने राष्ट्रपति ट्रंप को नतीजे हासिल करने वाला राष्ट्रपति बताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने लगातार यह दावा किया है कि उन्होंने दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच व्यापार संबंधी दबाव (ट्रेड बोगी) का इस्तेमाल करते हुए संघर्ष विराम कराने में मध्यस्थता की थी। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब देश में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल खड़ा किया है कि ट्रंप युद्ध खत्म कराने का दावा कैसे कर रहे हैं?
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: एपस्टीन फाइल्स में डोनाल्ड ट्रंप का भी नाम
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि एपस्टीन फाइल्स में डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी है। रिपोर्ट के अनुसार, अटॉर्नी जनरल Pam Bondi के नेतृत्व में जस्टिस डिपार्टमेंट ने मई के महीने में ही जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में यह जान लिया था कि फाइल्स में ट्रंप का नाम भी है। यह जानकारी राष्ट्रपति से भी साझा की जा चुकी है कि कई मौकों पर फाइल्स में उनका नाम आया है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप का नाम फाइल्स में होने से उनके विरोधियों को मौका मिलेगा और नैतिकता पर सवाल उठेंगे। हालांकि सिर्फ नाम आ जाने के बाद अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि नाम किस संदर्भ में आया और कोई अपराध बनता है या नहीं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा में SIR मसला उठाएंगे मणिकम टैगोर
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर आज लोकसभा में SIR का मसला उठाएंगे। वे कहते हैं कि SIR के मसले पर तत्काल चर्चा की मांग इंडिया गठबंधन करता है। बिहार में 52 लाख लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, जो सरासर गलत है। वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। उन्होंने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी निहितार्थ पर चर्चा की मांग की है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति के 14 सवालों पर सुनवाई
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत भेजे गए 14 सवालों पर सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यों वाली बेंच सुनवाई कर रही है। यह मामला राज्यों द्वारा भेजे गए विधेयकों को मंजूरी देने की समय-सीमा से संबंधित है। केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया गया है और इसकी सुनवाई 22 जुलाई को शुरू हुई थी, जो 24 जुलाई 2025 को जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने 15 विषयों पर सुप्रीम कोर्ट से मांगी राय, जानें क्या है समयसीमा तय करने का मामला?
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उदयपुर फाइल्स की याचिका पर सुनवाई
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स पर लगी रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सौंपी गई रिपोर्ट को सभी पक्षों को देने का निर्देश दिया है और कहा है कि कोई भी पक्ष अपनी बात 24 जुलाई तक रख सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी जी फिल्म को रिलीज करवा दीजिए ताकि…’, उदयपुर फाइल्स पर कन्हैयालाल की पत्नी ने PM को लिखा पत्र
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सुप्रीम कोर्ट में आज मुंबई बम धमाकों की सुनवाई
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: साल 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसम पर आज सुनवाई होगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए है। विशेष रूप से 500 ग्राम RDX की बरामदगी और तकनीकी आधारों पर सबूतों को खारिज करने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai Serial Local Train Blasts 2006: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जानें अब आगे क्या हो सकता है?
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसद में आज INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: संसद में आज मानसून सत्र के चौथे दिन बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन है। मानसून सत्र 21 जुलाई को शुरू हुआ था और 3 दिन से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चलने ही नहीं दी जा रही, क्योंकि विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग पर अड़ा है और लगातार नारेबाजी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 52 लाख मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर आया बड़ा अपडेट
नमस्कार, आज 24 जुलाई, दिन गुरुवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज श्रावण मास की अमावस्या है। 2.47 लाख से ज्यादा लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन के ऑफिशियल ट्रिप पर लंदन पहुंच गए हैं, जहां वे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन कर सकते हैं। वहीं संसद में आज बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे को लेकर इंडिया ब्लॉक विरोध प्रदर्शन करेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी आज नई राष्ट्रीय सहकारी नीति का ऐलान करेंगे।
चीन के लिए फिर शुरू होगा टूरिस्ट वीजा
दूसरी ओर, आज से भारत चीन के लोगों के लिए टूरिस्ट वीजा फिर से शुरू करेगा, क्योंकि गलवान घाटी की घटना के बाद 2020 में वीजा पर रोक लगाई गई थी। आज मुंबई सीरियल लोकल ट्रेन धमाके 2006 मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी। उदयपुर फाइल्स मूवी पर रोक को लेकर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। राष्ट्रपति और राज्यपाल के बिल मंजूरी की समयसीमा वाले मामले की सुनवाई आज भी सुप्रीम कोर्ट में जारी रह सकती है। इसके अलावा, आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
24 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
41 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines