Kala Jathedi and Anuradha Chaudhary Wedding: दुनिया में महंगी शादियों की खबरें आपने खूब पढ़ी होंगी। लेकिन इस बीच गैंगस्टरों की एक अनोखी शादी होने की खबर सामने आई है। दरअसल, क्राइम की दुनिया में मैडम मिंज के नाम से कुख्यात राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी हरियाणा के गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मास्टरमाइंड काला जठेड़ी उर्फ संदीप काला से शादी कर रही है। काला जठेड़ी ने इस शादी करने के लिए अदालत से पेरोल देने का आग्रह किया था। अदालत ने दोनों को शादी करने की अनुमति देते हुए 12 और 13 मार्च को 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर की है।
सुरक्षा में करीब 250 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
गैंगस्टरों की इस शादी का 12 मार्च को दिल्ली और 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में कार्यक्रम है। दोनों दिन दूल्हा दुल्हन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब चार राज्यों की पुलिस की पहरेदारी में रहेंगे। पुलिस को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। बता दें दोनों को जान का खतरा है। उनके इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होना खतरे से खाली नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों की सुरक्षा में करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
कौन है लेडी डॉन अनुराधा चौधरी
मैडम मिंज के नाम से कुख्यात अनुराधा सबसे पहले राजस्थान के कुख्यात डॉन आनंदपाल के साथ अपना नाम जुड़ने से चर्चा में आई थी। आनंदपाल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद वह काला जठेड़ी के साथ जुड़ गई। बीते दिनों उसने मीडिया को दिए एक बयान में कहा था कि वह अब आम गृहिणी की तरह काला जठेड़ी की पत्नी बनकर रहना चाहती है। जुर्म की दुनिया में लेडी डॉन के नाम से कुख्यात अनुराधा कुख्यात आनंदपाल की मौत के बाद कई साल तक उसका गिरोह चलाती थी।
कौन है काला जठेड़ी
कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी सोनीपत का रहने वाला है। क्राइम की दुनिया में उसका बड़ा पुराना नाता है। 29 सितंबर 2004 को दिल्ली के समयपुर बादली में उसके खिलाफ मोबाइल लूट का पहला मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद वह लगातार क्राइम करता रहा। अब तक उस पर हत्या, उगाही, हत्या का प्रयास समेत अन्य संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। काला जठेड़ी पर सात लाख का इनाम घोषित किया गया था, फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त में है। काला जठेड़ी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुखिया है। मुंबई, दुबई, मलेशिया समेत देश और विदेश के गैंगस्टरों से उसके संपर्क हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines