Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

थाईलैंड से भारत लाए गए लूथरा ब्रदर्स; गोवा पुलिस को मिली ट्रांजिट रिमांड, 25 लोगों की मौत का है आरोप

गोवा क्लब में 25 मौते के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को भारत लाया जा चुका है। कोर्ट ने दोनों को 2 दिन की रिमांड के लिए गोवा पुलिस को सौंप दिया है। जांच एजेंसी दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर लेकर आई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Dec 17, 2025 11:26
थाईलैंड से भारत लाए गए लूथरा ब्रदर्स

गोवा नाइट क्लब में दिल दहलाने वाला हादसा सुनकर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। हादसे के बाद क्लब के दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा थाईलैंड भाग गए थे। कई प्रयासों और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अखिरकार 17 दिसंबर की अलसुबह लूथरा ब्रदर्स को भारत लाया गया। दोनों को फ्लाइट से दिल्ल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन की रिमांड के लिए गोवा पुलिस को सौंप दिया है।

गोवा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में गत 6 दिसंबर को भीषण आग लग गई थी। आरोप था कि क्लब के पास जरूरी सुरक्षा मानक नहीं थे। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद ही क्लब को मालिक गौरव और सौरभ लथूरा थाईलैंड भाग गए। इससे पुलिस और जांच एजेंसियों को दोनों पर शक हो गया। 11 दिसंबर को दोनों की थाईलैंड के फुकेट में गिरफ्तार किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गोवा क्लब आग : होटल से निकले बाहर, फिर… : फुकेट में लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा?

नाइटक्लब में आग के मामले में गोवा पुलिस ने 5 प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। लूथरा ब्रदर्स के देश भागते ही भारत सरकार ने दोनों के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे। फुकेट में गिरफ्तार होने के बाद दोनों के पासपोर्ट की समस्या आई। दोनों को पकड़ने के लिए भारत सरकार ने इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। भारत सरकार ने थाई सरकार को एक डोजियर दिया था। सरकार ने दोनों के निर्वासित किए जाने का औपचारिक अनुरोध भी किया था।

यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड के लपेटे में क्यों आए सरकारी अफसर? 50 से ज्यादा बयान दर्ज, पंचायत अधिकारियों पर एक्शन

बता दें कि बंबई हाईकोर्ट ने गत सोमवार को ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे को जनहित याचिका में परिवर्तित कर दिया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि इस त्रासदी के लिए “किसी न किसी को तो जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

First published on: Dec 17, 2025 06:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.