Aaj Ki Taaza Khabar: केरल में कांग्रेस CEC की बैठक, राहुल गांधी और खरगे ने की अध्यक्षता

Breaking News: दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ ली. आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात दी.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Breaking News: आज 11 मार्च है। आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात दी. अकेले केरल के एर्नाकुलम में पीएम मोदी 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इधर, दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय उन्हें 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई. देर रात यूपी के गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर के रायगंज इलाके में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं.

विज्ञापन

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल BJP नेताओं की बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के आवास पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी ने आज पार्टी कार्यालय में केरल के लिए CEC बैठक की अध्यक्षता की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नजफगढ़ के रिहायशी इलाके में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी ने 5,600 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोई भी व्यक्ति खड़े होकर अपने मन से कुछ भी बोलेगा तो स्पीकर को उसे बैठाना पड़ेगा- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP और NDA कभी विपक्ष में रहते हुए स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाई- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये बेहद अफसोसजनक है- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए सदन के अभिरक्षक होते हैं स्पीकर- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना सामान्य नहीं- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्पीकर पर 'अविश्वास प्रस्ताव' पर बोले अमित शाह

स्पीकर पर 'अविश्वास प्रस्ताव' पर अमित शाह ने कहा कि अध्यक्ष सभी के होते हैं, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर की निष्ठा पर सवाल उठाया, संसदीय राजनीति के लिए एक अफसोस जनक पल है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्विट्जरलैंड में बस में आग लगने से करीब छह लोगों की मौत

पश्चिमी स्विट्जरलैंड के एक छोटे से शहर में बस में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. पुलिस को शक है कि ये हादसा इसलिए हुआ है क्योंकि बस में मौजूद एक शख्स ने खुद को आग लगा ली थी. मामले की जांच जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. इन दोनों को जाहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से दो स्मार्ट फोन और छह बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं. ये दोनों अवैध गतिविधियों में शामिल थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में पीएम मोदी ने कहा- गल्फ में चल रहे युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व भी फिर से समझाया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एर्नाकुलम में पीएम मोदी ने किया संबोधित

केरल के एर्नाकुलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल में अपार संभावनाएं होने के बावजूद, इसका विकास अपेक्षित गति से नहीं हुआ है। एक के बाद एक एलडीएफ सरकार के आने से केरल को काफी नुकसान हुआ है। ये दोनों समूह मानते हैं कि पांच से दस वर्षों में उनकी बारी आ जाएगी। इसलिए, वे केरल के विकास के लिए कड़ी मेहनत नहीं करते हैं। यही सिलसिला केरल में भ्रष्टाचार का कारण है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में फैक्ट्री में लगी आग

गुजरात के सूरत के सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक रसायन कारखाने में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में उप राज्यपाल बने तरनजीत संधू

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली मेरी 'कर्मभूमि' रही है। दिल्ली के विकास की दिशा में काम करना हमारा कर्तव्य है। हम चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दलीय भेदभाव से परे, सभी को मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना के नवनियुक्त राज्यपाल ने ली शपथ

हैदराबाद में शिव प्रताप शुक्ला ने आज लोक भवन में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी समारोह में उपस्थित थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम ने मछुआरा समुदाय को किया संबोधित

केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे मछुआरा समुदाय की कड़ी मेहनत और क्षमता में देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने की शक्ति है। हालांकि, दशकों से समाज के इस बड़े वर्ग की उपेक्षा की गई है। पिछली सरकारों ने कभी आपके साथ न्याय नहीं किया। लेकिन अब, भाजपा-एनडीए सरकार आपकी अपार क्षमता को पहचान रही है।

watch | Kochi, Kerala | Prime Minister Narendra Modi says, "The hard work and potential of our fishermen community have the power to give a new impetus to the country's economy. However, for decades, this large segment of society has been neglected. Previous governments never… pic.twitter.com/TMVdJA01e7
— ANI (@ANI) March 11, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्व पेट्रोलियम मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि हमने एक बहुत मजबूत नींव पर तेल नीति बनाई थी, जिसका पालन नहीं किया गया। हमने संघर्षों को सुलझाया, उन्हें पैदा नहीं किया। अब, विदेश नीति में छेड़छाड़ की गई है, जिससे यह भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है और भारत ट्रंप के इशारों पर चल रहा है।

watch | Former Union Petroleum Minister Veerappa Moily says, "We built an oil policy on a very firm foundation, which has not been followed up...We resolved conflicts, not created them...Now, the foreign policy has been tinkered with, which has led to this state of confusion and… pic.twitter.com/oa6E1iyEkl
— ANI (@ANI) March 11, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCERT के विवादित चैप्टर पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज NCERT की कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' शीर्षक वाले विवादास्पद अध्याय पर स्वत: संज्ञान से लिया गया मामले की सुनवाई करेगा।

सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्या कांत | जस्टिस ज्योमल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पांचोली की बेंच करेगी।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टीएमसी सांसद सौगत ने सरकार पर साधा निशाना

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि एलपीजी की कीमतें बढ़ गई हैं और हवाई यात्रा के दाम भी बढ़ रहे हैं। यह केंद्र सरकार की विफलता है। उन्हें पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें सब्सिडी देनी चाहिए थी ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी से (टीसीई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ टीएमसी के महाभियोग प्रस्ताव के समर्थन में) हस्ताक्षर करवा रहे हैं। एक-दो दिन में इसकी पुष्टि हो जाएगी कि हम इसे कब प्रस्तुत करेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांसदों के साथ धरने पर बैठी प्रियंका गांधी

संसद के मकर द्वार पर प्रियंका गांधी सांसदों के साथ धरने पर बैठीं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में बारिश

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में निकल चलते ऑटो का पहिया, 4 घायल

महाराष्ट्र के बीड शहर के बालपीर इलाके में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा का आगे वाला पहिया अचानक निकल गया, जिसके बाद रिक्शा हवा में उछलते हुए अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहनों से जा टकराया. इस दुर्घटना में रिक्शा में सवार महिलाओं समेत 3–4 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में शाम 5 बजे बोलेंगे अमित शाह

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 5:00 बजे सदन में बोलेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में एनकाउंटर

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक रात करीब 12.30 बजे थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि जिस गिरोह के द्वारा 3.03.26 को गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं गिरोह आज दोबारा से सक्रिय है। सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल तीन चेक पाइंट्स बनाये गये तथा पुलिस बल को तैनात किया गया। एबीईएस कट एवं चिपियाना अंडरपास पर चेक पाइंट्स बनाये गये।

पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की पहचान करते हुए होण्डा सिटी गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्तियों द्वारा गाड़ी को पीछे मोड़कर चिपियाना अंडर पास की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की गई। वहां पर पुलिस बल को देखकर इनके द्वारा गाड़ी को कच्चे रास्ते पर उतार कर भागने की कोशिश की गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम मंत्री ने विपक्ष को घेरा

गुवाहाटी में असम सरकार की ओरुनोदोई 3.0 योजना की विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना पर असम के मंत्री रणजीत कुमार दास ने कहा कि यदि विपक्षी सरकार सत्ता में आती है, तो यदि उन्हें इस योजना से कोई समस्या है तो वे इसे रोक सकते हैं। भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में नवनियुक्त उप राज्यपाल लेंगे पद की शपथ

दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। लोक निवास में आज दोपहर 1:30 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय उन्हें 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल और तमिलनाडु दौरे पीएम मोदी

आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात देंगे। अकेले केरल के एर्नाकुलम में पीएम मोदी 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ