हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar 27 April: 'यूपी को बदनाम न करें सपा प्रमुख', शाहनवाज हुसैन का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april: पीएम मोदी 27-28 अप्रैल 2026 को सिक्किम का दौरा करेंगे. वे आज दोपहर लगभग 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे. 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के तहत रोड शो करेंगे. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में आज न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे.

विज्ञापन

Live Updates

23:50 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: 'यूपी को बदनाम न करें सपा प्रमुख', शाहनवाज हुसैन का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "...अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं लेकिन जब भी वे उत्तर प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हैं तो चार उंगलियां उनकी तरफ भी उठती हैं। लोगों को समाजवादियों का जंगलराज याद है... आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। कोई कानून को हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा... जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करके महिलाओं को आरक्षण देने की बात थी तो अखिलेश यादव और उनकी सहयोगी पार्टियों ने इसे रोकने का काम किया। इसे लेकर महिलाओं मेंनाराजगी है और इसीलिए अखिलेश यादव इस तरह के बयान दे रहे हैं।"

23:19 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE:दूसरे चरण के प्रचार के बाद भाजपा का जीत का दावा, मंगल पांडे बोले- बंगाल में आएगी 'डबल इंजन' की सरकार

भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडे ने दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद जीत का बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया से साफ है कि भाजपा पहले चरण से भी बेहतर नतीजे हासिल करेगी और राज्य में जल्द ही 'डबल इंजन' की सरकार बनेगी.

22:37 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

21:09 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: देशभर में भीषण गर्मी का अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर भीषण गर्मी और लू (Heatwave) को लेकर आगाह किया है. आईएमडी (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक हीटवेव चलने की आशंका है. सरकार ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे तटीय राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं.

20:24 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: हैदराबाद के अंबरपेट में महिंद्रा रेनॉल्ट सर्विस सेंटर में लगी आग

19:54 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: बीजेपी उम्मीदवार मौमिता बिस्वास ने बंगाल के पूर्बा बर्धमान ने किया रोड शो

19:14 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में की पदयात्रा

19:08 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को लिखी चिट्ठी

18:46 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: नोएडा में एक मकान में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

नोएडा के सेक्टर-40 में एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मकान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया.

18:12 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: बीजेपी उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में उतरे मिथुन चक्रवर्ती

17:41 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: भारत-न्यूजीलैंड FTA डील साइन होने पर पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

16:59 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: पश्चिम बंगाल की जनता के नाम पीएम मोदी का संदेश

16:27 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगटोक में रोड शो किया

16:03 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: नोएडा में अचानक एक गाड़ी में लगी आग

15:51 (IST) 27 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE: कोलकाता में बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया रोड शो

10:32 (IST) 27 Apr 2026

पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED के छापे

पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर ED का शिकंजा, पंजाब-चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पूर्व DIG Harcharan Singh Bhullar और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब और चंडीगढ़ के 11 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई Central Bureau of Investigation की ओर से दर्ज केस के आधार पर की जा रही है। आरोप है कि एक आपराधिक मामले को निपटाने के लिए बिचौलिए के जरिए रिश्वत मांगी गई थी। साथ ही आय से अधिक संपत्ति जुटाने के भी आरोप हैं। ED की टीम चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर में तलाशी ले रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि छापेमारी के दौरान काली कमाई, बेनामी संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

10:30 (IST) 27 Apr 2026

बंगाल के चुनावी रण में CM योगी, आज 4 बड़े कार्यक्रमों में भरेंगे हुंकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य के धुआंधार दौरे पर हैं. उनके शेड्यूल के अनुसार, वे उत्तर 24 परगना और हुगली सहित कोलकाता के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे. योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत कल्याणी में रोड शो के साथ होगी, जिसके बाद वे धानेखाली और राजारहाट गोपालपुर में जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को साधेंगे. दम दम में भी उनके भव्य रोड शो की तैयारी पूरी कर ली गई है.

09:13 (IST) 27 Apr 2026

जस्टिस स्वर्णकांता के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, बोले-न्याय मिलने की उम्मीद टूटी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर उनके समक्ष व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश होने से इनकार कर दिया है. चिट्ठी में केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि जस्टिस स्वर्णकांता से उन्हें अब न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं बची है. उन्होंने अपनी 'अंतरात्मा की आवाज' का हवाला देते हुए गांधीजी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का फैसला किया है. केजरीवाल ने कहा है कि वे जस्टिस स्वर्णकांता के फैसलों के खिलाफ अपील करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का अपना अधिकार सुरक्षित रखेंगे.

08:25 (IST) 27 Apr 2026

कोलंबियाः हाईवे बम धमाके में अब तक 20 की मौत

कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले, एक हाईवे पर हुए बम हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है जबकि हादसे में 30 अन्य घायल हो गए, इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं. राष्ट्रपति गुस्तावो पेस्त्रो ने इस हमले के लिए इवान मारडिस्को को जिम्मेदार ठहराया, जो देश के सबसे अधिक वांछित लोगों में से एक है.

08:25 (IST) 27 Apr 2026

दिल्लीः फ्लाईओवर की दीवार से टकराई बाइक, 2 की मौत

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर कल देर रात एक हादसा हुआ. दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कंट्रोल खोकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद, मरने वालों में से एक नीचे नाले में गिर गया. उसे ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया गया.

08:24 (IST) 27 Apr 2026

पश्चिम बंगाल में 79 क्रूड बम मिलने पर NIA ने दर्ज किया केस

पश्चिम बंगाल में 79 क्रूड बम मिलने के मामले में NIA ने केस दर्ज कर लिया है. गृह मंत्रालय (MHA) ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA से जांच कराने की सिफारिश की थी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इन बमों का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान अशांति फैलाने के लिए किया जाना था. यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत की गई है.

08:00 (IST) 27 Apr 2026

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 12 बजे

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज (27 अप्रैल 2026) लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, भाजपा सरकार की नीतियों, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतियों, और 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

07:58 (IST) 27 Apr 2026

निदा खान की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई आज

TCS मामले में फरार आरोपी निदा खान की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई आज होगी. पिछली सुनवाई के दौरान, निदा खान के वकील ने अपनी दलीलें पेश की थीं। उन्होंने दावा किया कि निदा खान गर्भवती हैं और कहा कि TCS के भीतर महिलाओं के उत्पीड़न और ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन के आरोपों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

सरकारी पक्ष और पीड़ित के वकील ने आरोपी के वकील के दावों का खंडन करने और अपनी दलीलें पेश करने के लिए सुनवाई टालने का अनुरोध किया। नाशिक रोड कोर्ट ने सुनवाई 27 अप्रैल तक के लिए टाल दी। अब सबकी नज़रें आज की सुनवाई पर टिकी हैं, यह देखने के लिए कि क्या निदा खान को ज़मानत मिलेगी या उनकी याचिका खारिज कर दी जाएगी। निदा खान 25 मार्च से ही फरार हैं।

07:57 (IST) 27 Apr 2026

खाड़ी में शांति की नई पहल: ईरान ने ओमान के जरिए बढ़ाया कदम

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान अब कूटनीतिक रास्तों के जरिए शांति की तलाश में जुट गया है. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल बुसैदी और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बीच मस्कट में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक के बाद ओमान ने इसे "अत्यंत सकारात्मक और सार्थक" बताया. वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने पर सहमति बनी. ईरान ने संकेत दिया है कि वह नौवहन में बाधा डालने के पक्ष में नहीं है. ऐतिहासिक रूप से ओमान, ईरान और पश्चिम के बीच एक 'बैक-चैनल' या गुप्त दूत की भूमिका निभाता रहा है. ईरान का ओमान की ओर झुकाव क्षेत्र में तनाव कम करने की एक गंभीर कोशिश मानी जा रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar 27 april : आज 27 अप्रैल दिन सोमवार है. आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देश की राजनीति और कूटनीति के लिहाज से बेहद सक्रिय दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक, देश के शीर्ष नेतृत्व के आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी आज दोपहर लगभग 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे. कल यानी 28 अप्रैल को वे सुबह 9:30 बजे गंगटोक के प्रसिद्ध ऑर्किडेरियम का दौरा भी करेंगे. उनके इस दौरे को लेकर सिक्किम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे शिमला स्थित ‘रिट्रीट’ में रुकेंगी और विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. उनके आगमन को देखते हुए राजधानी शिमला में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं.

अमित शाह का बंगाल में मेगा रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में दमखम दिखाएंगे. वे सुबह 10:30 बजे बेहाला पश्चिम और दोपहर 12:15 बजे चंदननगर में भव्य रोड शो करेंगे. बीजेपी इन कार्यक्रमों के जरिए अपनी चुनावी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ी डील

व्यापारिक मोर्चे पर आज दिल्ली में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री आज मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे. इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

नोएडा में स्कूलों का समय बदला

भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. आज से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है ताकि बच्चों को लू और दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचाया जा सके. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे नए समय के अनुसार ही बच्चों को स्कूल भेजें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola