---विज्ञापन---

देश angle-right

Kozhikode North Election Result | कोझिकोड उत्तर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: INC नेता के. जयन्त ने मारी बाजी, CPI(M को मिली करारी हार

Kerala Kozhikode North Election Results 2026: केरल की कोझिकोड उत्तर सीट पर मतगणना पूरी हो गई है. इस बार कांग्रेस से के. जयन्त ने कोझिकोड उत्तर पर अपना परचम लहराया है, जबकि भाजपा की नव्या हरिदास और आम आदमी पार्टी के अल्फोंसा मैथ्यू टीचर को हार का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

Kerala Kozhikode North Assembly Election Result 2026: कोझिकोड उत्तर विधानसभा क्षेत्र केरल के कोझिकोड जिले में स्थित है, जिस सीट पर इस बार मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प रहा. आज 4 मई 2026 को सुबह 8 बजे से इस सीट पर मतगणना हो रही थी, जिसके नतीजे अब सामने आ गए हैं.

साल 2026 में कोझिकोड उत्तर सीट पर INC के नेता के. जयन्त ने 1483 Margin से जीत हासिल की है. उन्हें कुल 50636 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर CPI(M के थोट्टाथिल रविंद्रन रहें. थोट्टाथिल रविंद्रन को कुल 49153 वोट मिले हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर भाजपा की नव्या हरिदास रहीं, जिन्हें 39899 वोट मिलें.

---विज्ञापन---

इस साल के उम्मीदवार

बता दें कि केरल की कोझिकोड उत्तर सीट से भाजपा ने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है, जिनकी टक्कर कांग्रेस नेता के. जयन्त से है. हालांकि, मैदान में आम आदमी पार्टी से अल्फोंसा मैथ्यू टीचर और Communist Party of India (Marxist) के थोट्टाथिल रविंद्रन भी हैं.

2021 में कितने प्रतिशत हुआ था मतदान?

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, साल 2021 में कोझिकोड उत्तर विधानसभा सीट पर कुल 1,80,909 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या समान थी. बता दें कि इस सीट पर वर्ष 2021 में करीब 75.98 प्रतिशत मतदान हुआ था.

---विज्ञापन---

2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2021 में कोझिकोड उत्तर सीट पर CPI(M) का परचम लहराया था. इस पार्टी से थोट्टाथिल रविंद्रन ने जीत हासिल की थी, जो इस बार भी मैदान में उतरे हैं. थोट्टाथिल रविंद्रन को 2021 में कुल 59,124 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के उम्मीदवार के. एम. अभिजीत ने 46,196 वोट और भाजपा के उम्मीदवार एम. टी. रमेश ने 30,952 वोट हासिल किए थे.

14:10 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: 14वें राउंड की गिनती हुई पूरी, कांग्रेस नेता के. जयन्तं निकले आगे

कोझिकोड उत्तर सीट पर 14वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है, जिसके बाद से कांग्रेस नेता के. जयन्तं आगे चल रहे हैं.

13:31 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: 12वें राउंड की गिनती के बाद फिर बदला खेल, कांग्रेस नेता के. जयन्तं निकले आगे

कोझिकोड उत्तर सीट पर 12वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है, जिसके बाद से कांग्रेस नेता के. जयन्तं आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 44577 वोट मिल चुके हैं.

12:39 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: 9वें राउंड की गिनती के बाद बदला खेल, CPI(M) के थोट्टाथिल रविंद्रन निकले आगे

कोझिकोड उत्तर सीट पर 9वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है, जिसके अनुसार CPI(M) के थोट्टाथिल रविंद्रन 55 वोटों से आगे निकल गए हैं.

12:22 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: 8वें राउंड की गिनती हुई पूरी, कांग्रेस नेता के. जयन्तं निकले आगे

कोझिकोड उत्तर सीट पर 8वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है, जिसके अनुसार कांग्रेस नेता के. जयन्तं 105 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 28059 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर Communist Party of India (Marxist) के थोट्टाथिल रविंद्रन हैं.

10:39 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: CPI(M) के थोट्टाथिल रविंद्रन चल रहे हैं आगे

शुरुआती रुझान में केरल की कोझिकोड उत्तर सीट से CPI(M) के थोट्टाथिल रविंद्रन आगे चल रहे हैं. हालांकि, कांग्रेस नेता के. जयन्तं से भी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

08:00 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: 8 बजे से शुरू हो गई है मतों की गिनती

आज ठीक जैसे ही 8 बजे, वैसे ही कोझिकोड विधानसभी सीट पर गिनती शुरू हो गई है. अब गिनती शुरू होने के बाद से शुरुआती रुझान आने आरंभ हो जाएंगे.

07:32 (IST) 4 May 2026
Kozhikode Assembly Election Result 2026 Live Updates: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

कोझिकोड विधनासभी सीट पर किस पार्टी का ताज सजेगा, इसका फैसला आज 4 मई 2026 को हो जाएगा. आज सुबह 8 बजे से इस सीट पर मतों की गिनती शुरू होगी. बता दें की गिनती शुरू होने के बाद से शुरुआती रुझान आने लगेंगे.

First published on: May 04, 2026 06:23 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola