अमर देव पासवान, कोलकाता: कोलकाता के दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में तृणमूल और आईएसएफ कर्मियों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद कोलकाता के धर्मतल्ला में आयोजित आईएसएफ के स्थापना दिवस के समारोह में उपस्थित आईएसएफ कर्मियों ने तृणमूल के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
दुकानों से लेकर वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना की खबर सुन मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल पहुंच गई और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बताया जा रहा है कि आईएसएफ कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भांगड़ से बाइक और पिकअप में सवार होकर कोलकाता के धर्मतल्ला जा रहे थे, तभी हतिशाला इलाके में तृणमूल के कई कर्मी रास्ते में जमा हो गए।
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घायल
जैसे ही आईएसएफ कर्मी उनके नजदीक पहुंचे तृणमूल कर्मियों ने उनपर योजना बंद तरीके से हमला कर दिया, जिसके बाद आईएसएफ कर्मियों ने भी खुद को बचाते हुए उनपर जवाबी हमला कर दिया। देखते ही देखते भांगड़ से लेकर कोलकाता तक तृणमूल और आईएसएफ कर्मियों के बीच हिंसा पूरी तरह भड़क गई, फिलहाल इस घटना मे दोनों पार्टी समर्थकों के तरफ से कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पुलिसकर्मियों को भी काफी चोटें पहुंची है। इलाके में बढ़ती तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए धर्मतल्ला से लेकर भांगड़ तक का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines