लाश के साथ हवस बुझाई और फिर...कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के आरोपी के खुलासे सुन दहल जाएगा दिल

Doctor Rape Murder Case Updates: अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले ने अपना गुनाह कबूल लिया है और चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसने वारदात को कितनी हैवानियत से अंजाम दिया?

Kolkata Rape Murder Case Accused

Kolkata Rape Murder Case Accused

Kolkata Doctor Rape Murder Case Latest Updates: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। वहीं हैवानियत दिखाने वाला आरोपी संजय रॉय पुलिस की गिरफ्त में है, जिसने पूछताछ में ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर पुलिस वालों का भी खून खौल गया।

आरोपी ने महिला डॉक्टर के किस तरह और किस हद तक हैवानियत की, इसका खुलासा उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए किया। वारदात 8 अगस्त की रात को अंजाम दी गई थी। 9 अगस्त की सुबह महिला डॉक्टर की लाश बुरी हालत में मिली थी। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) मामले की CBI जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले के बारे में ताजा अपडेट देते हुए कई दावे किए हैं, जैसे…

सोते समय हत्या और उसके बाद दुष्कर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर की हत्या सोते समय कर दी थी। उसने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा और फिर लाश के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान ही उसने हैवानियत दिखाते हुए मर चुकी डॉक्टर के शरीर पर चोटें मारी। क्योंकि मौत हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था, इसलिए जख्मों से खून निकल रहा था।

घर जाकर खून से सने कपड़े-जूते धोए

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने वारदात अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की। आरोपी संजय ने पूछताछ में कबूला कि वारदात अंजाम देने के बाद वह घर जाकर सो गया और सुबह उठकर अपने कपड़े-जूते धोए, क्योंकि उन पर खून लगा था। आरोपी के जूतों पर खून के धब्बे मिल हैं। वहीं उसकी निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

वारदात से पहले पोर्न वीडियो देखी थी

पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी संजय को शराब पीने और पोर्न वीडियो देखने की लत है। उसका फोन पोर्न वीडियोज से भरा पड़ा है। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वारदात अंजाम देने से पहले भी उसने शराब पी थी और शराब पीते हुए वह पोर्न वीडियो भी देख रहा था।

4 शादियां और 3 पत्नियां छोड़ चुकीं

आरोपी संजय को लेकर खुलासा हुआ है कि उसका चाल चलन ठीक नहीं था। उसने 4 शादियां की थीं, लेकिन उसके गलत चरित्र के कारण उसकी 3 पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। तीनों ने उससे तलाक ले लिया था। वहीं चौथी पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी। पिछले साल ही उसकी चौथी पत्नी की मौत हुई।

बिना रोक-टोक मिलती थी अस्पताल में एंट्री

आरोपी संजय को लेकर अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की गई तो पता चला कि संजय एक वॉलंटियर था। उसका ऑफिशियली हॉस्पिटल से कनेक्शन नहीं था, लेकिन वॉलंटियर होने के नाते वह अस्पताल में बिना रोक-टोक के आता और जाता था। इस वजह से वारदात अंजाम देने के बाद वह आसानी से अस्पताल से निकल गया और किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ, क्योंकि वारदात की रात भी उसे अस्पताल में अंदर आते देखा गया।

4 से 6 बजे के बीच अंजाम दी वारदात

पुलिस ने दावा किया है कि वारदात 4 से 6 बजे के बीच अंजाम दी गई। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह वारदात की रात को अस्पताल आया था। करीब 11 बजे वह शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे चला गया था। वहीं CCTV फुटेज के अनुसार, संजय को करीब 4 बजे पिछले दरवाजे से चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में एंट्री करते हुए देखा गया। फिर करीब पौने 5 बजे वह सेमिनार हॉल से बाहर आते दिखा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ